Khatron Ke Khiladi 14 Update: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 में कंट्रोवर्सी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शो के शुरू होते ही पहले असीम रियाज और होस्ट के बीच लड़ाई हुई अब इस लिस्ट में दो कंटेस्टेंट का नाम शामिल हो गया है। खतरों के खिलाड़ी के सेट पर निमृत कौर अहलूवालिया और अभिषेक कुमार के बीच बहस बाजी हुई और दोनों ही बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके हैं। आखिर दोनों के बीच लड़ाई किस मुद्दे पर जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) में नियति को फियर फंदा मिला था ऐसे में रोहित शेट्टी ने पूछा की अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) में कौन इस कंटेस्टेंट संग टास्क करना चाहेगा। ऐसे में दोनों के बीच हेलिकाप्टर टास्क के लिए लड़ाई हो गई, जहां एक तरफ अभिषेक का मानना था की उनको अपनी ताकत आजमानी है। तो वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस का कहना था की उन्हे अपने मन के डर को खत्म करना था। अभिषेक का कारण सुन निमृत ने ताना देते हुए उन्हे जिम जाने को कहा। बस फिर दोनों के बीच शो के सेट पर महाभारत छिड़ गई।
अभिषेक और निमृत की लड़ाई में रोहित शेट्टी को बीच में आना पड़ा और उन्होंने करणवीर मेहरा से पूछा की दोनों में से कौन टास्क करेगा। ऐसे में करण अभिषेक का ना लेते है और इसे सुन निमृत का पारा सातवें आसमान पर चढ़ जाता है। बात दें शो से हाल ही में कृष्णा श्रॉफ बाहर हो गई हैं।
