Sarabhai vs Sarabhai star cast Reunion: टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स सोशल मीडिया पर देती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया जिसे देख सभी फैंस की यादें ताजा हो गई। कल बीटी रात एक्ट्रेस टीवी का फेमस शो रह चुका साराभाई वर्सज़ सारा भाई की स्टारकास्ट से मिली। इसी से जुड़ी वीडियो और कई तस्वीरें सामने आई है जिसे देख फैंस काफी खुस हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए एक्ट्रेस द्वारा पोस्ट की गई वीडियो।
अनुपमा फेम रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) वीडियो में कहती हुई नजर आ रही है 'हाई गायज हाय दोस्तों, नमस्ते। मेरे पास एक सरप्राइज है। आवाज़ें आ रही हैं पीछे से, तो मुझे यकीन है कि आप समझ गए होंगे कि क्या हो रहा है। हाँ, यह फिर से एक रीयूनियन हो रहा है वह अपने फोन का कैमरा सतीश शाह और जेडी मजीठिया की तरह घूमा देती है। शो सारा भाई वर्सेस साराभाई का रीयूनियन हुआ ऐसे में पूरी स्टारकास्ट ने जमकर पार्टी की है। इस पार्टी में रतना पाठक शाह भी मौजूद थी।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और शो के मेकर्स से साराभाई वर्सेज साराभाई का भाग 2 बनाने की गुहार लगा रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि मोनिशा और साहिल की वाइब्स , लाइव का सबसे प्यारा हिस्सा। वहीं दूसरी तरफ एक यूजर ने कहा की हां, यह पूछने के लिए भी सवाल नहीं है, सभी लोग सर्वश्रेष्ठ शो और टीम की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
