KKK13: शीजान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत, खतरों के खिलाड़ी 13 में कंटेस्टेंट्स को देंगे कड़ी टक्कर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 3, 2023, 04:05 PM IST

Khatron Ke Khiladi 13: अलीबाबा: दास्तान ए काबुल फेम शीजान खान खतरों के खिलाड़ी 13 में हिस्सा लेंगे। शीजान ने विदेश जाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस मामले पर फैसला देते हुए कोर्ट ने शीजान को साउथ अफ्रीका जाने की परमिशन दे दी है। इस बात से शीजान का परिवार बेहद खुश है।

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर बज बना हुआ है। मेकर्स शो के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि शीजान खान (Sheezan Khan) को खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए अप्रोच किया गया है। एक्टर इस प्रोजेक्ट को करने के लिए काफी एक्साइटेड है। एक्टर ने कोर्ट में विदेश जाने के लिए याचिका दायर की थी। अब कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने इस शीजान को विदेश यात्रा की परमिशन दे दी है।

sheezan khan and rohit shetty

sheezan khan khatron ke khiladi (credit pic: instagram)

कोर्ट ने कहा कि एक्टर शो की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका जा सकते हैं। उन्हें अपना पासपोर्ट लेने के परमिशन दी जाती है। एक्टर को जाने से पहले पुलिस स्टेशन में बताना होगा। कोर्ट के इस फैसले शीजान और उनका परिवार बेहद खुश है। इस मामले पर शीजान खान ने रिएक्ट करते हुए कहा कि मुझे पूरा भरोसा था कि मेरे साथ न्याय होगा। उनकी बहन फलक नाज ने कहा कि अब मेरे भाई को अपनी जिंदगी चलाने के लिए फिर से काम मिल गया है।

End of Feed