Khatron Ke Khiladi 13: कलर्स टीवी के पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फैंस इस शो के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो के खिलाड़ी केपटाउन में शूटिंग कर रहे हैं। कंटेस्टेंट्स लगातार सेट से अपने इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं। इस बार का खतरों के खिलाड़ी काफी धमाकेदार होने वाला है। मेकर्स ने इसकी छोटी सी झलक दिखाई है। मेकर्स ने खतरों के खिलाड़ी 13 का प्रोमो शेयर कर दिया है।
खतरों के खिलाड़ी 13 का प्रोमो हुआ आउट
प्रोमो की शुरुआत टीवी की बहूएं अंजुम फकीह और ऐश्वर्या शर्मा के साथ होती है। दोनों एक- दूसरे पर साजिश करने का आरोप लगाती है। इस बीच में रोहित शेट्टी आते हैं और कहते है मेरे शो में चालबाजी के लिए नहीं है कोई जगह। क्योंकि यहां चलता है सिर्फ मेरा कानून मेरा कायदा। इस बार डर का खतरा और बढ़ने वाला है। शो का नया प्रोमो देखकर फैंस की सास थमे गई है। मेकर्स ने शो के ऑनएयर होने की डेट का ऐलान नहीं किया है।
शो में अंजुम फकीह, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, रुही चतुर्वेदी, रोहित रॉय, डेजी शाह, शीजान खान समेत कई स्टार्स ने हिस्सा लिया है। शो में अब्दू रोजिक की भी एंट्री होने वाली है। कुछ दिनों पहले ही अब्दू ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी थी। अब्दू ने कॉकरोच के साथ कुछ फोटो शेयर की थी। सिंगर की फोटो पर शिव ठाकरे ने कमेंट किया था कि आजा जल्दी इंतजार नहीं हो रहा है। अब्दू को बिग बॉस 16 से फेम घर-घर में फेम मिला था। अब्दू और शिव ठाकरे की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।
