टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: क्या विराट को घर छोड़ने से रोकेगी सई, शो में आएगा धांसू ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 3, 2023, 03:55 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 03rd June 2023 Spoiler: गुम है किसी के प्यार में की कहानी हर दिन नया मोड़ ले रही है। एक तरफ जहां सई विजू काका की जान बचाने के लिए तमाम कोशिश कर रही हैं। वहीं, सत्या के दिल में सई और विराट को लेकर कड़वाहट बढ़ रही हैं।

Image

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein spoiler alert (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 03rd June 2023 Spoiler: स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) इमोशनल ट्रैक चल रहा है। सई, सत्या और विराट की जिंदगी में उथल- पुथल मची हुई है। सई को जबसे विजू काका की बीमारी के बारे में पता चला है। वो उन्हें सर्जरी करवाने के लिए कह रही हैं। विजू काका ने सर्जरी करवाने से मना कर दिया है।

विजू काका का कहना है कि वो अपने प्यार की यादों को भूलाना नहीं चाहते हैं। सई ने विजू काका की हालत के बारे में अपनी सास अंबा को बता दिया है। अंबा को सई की बात पर यकीन नहीं होता है। अंबा कहती हैं अगर वो मुझसे प्यार करते तो इतने सालों में एक फोन करते या फिर मुझसे मिलने की कोशिश करते। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ सई।

सत्या को हुई विराट से जलन

वहीं, सत्या सई और विराट के बार-बार मिलने से काफी परेशान होता है। उसे विराट से जलन होने लगती हैं। वो सई से बार-बार पूछता है कि तुम्हें विराट से ऐसा क्या काम था। इस पर सई कहती हैं कि मैं तुम्हें नहीं बता सकती हूं। सत्या सई से कहता है कि तुम तो मुझे अपना दोस्त तक नहीं समझती हो। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अश्विना सई को कॉल करके घर बुलाती है।

अश्विनी सई को बताती हैं कि विराट हम सब को छोड़कर हमेशा के लिए जा रहे हैं। उसने कमिश्नर सर से ट्रांसफर ले लिया है। अब सिर्फ तुम ही विराट को रोक सकती हो। मेरी गलती थी कि मैंने तुम दोनों को अलग किया। तुम और विराट एक - दूसरे के लिए बने हो। अश्विनी की ये सभी बातें सत्या भी सुनता है। क्या होगा सई का फैसला?

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article