Khatron ke Khiladi 13 से अब डेजी शाह की कटी इंडिया की टिकट, खबर सुन फैंस हुए उदास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2023, 11:34 AM IST

Daisy Shah Eliminated From Khatron ke Khiladi 13: हाल ही में खबरें आ रही हैं की रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाडी 13 से डेजी शाह एलिमिनेट हो गई हैं। डेजी शाह शो की चौथी एलिमिनेट कंटेस्टेंट बन गई हैं। इस खबर को सुन एक्ट्रेस के फैंस काफी मायूस हो गए हैं।

Daisy Shah Eliminated From Khatron ke Khiladi 13: कलर्स टीवी का मोस्ट फेमस शो खतरों के खिलाडी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन शहर में शुरू हो चुकी है। शो को एक बार फिर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की होस्ट करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर शो को लेकर नई अपडेट सभी दर्शकों को लेकर मिलती रहती हैं। हाल ही में खबर आई है की शो में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह एलिमिनेट हो चुकी हैं। इस बात को सुनते ही एक्ट्रेस के सभी फैंस काफी उदास हो गए हैं।

Khatron ke Khiladi 13 से अब डेजी शाह की कटी इंडिया की टिकट, खबर सुन फैंस हुए उदास

Daisy Shah Eliminated From Khatron ke Khiladi 13: हाल ही में खबरें आ रही हैं की रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाडी 13 से डेजी शाह एलिमिनेट हो गई हैं। डेजी शाह शो की चौथी एलिमिनेट कंटेस्टेंट बन गई हैं। इस खबर को सुन एक्ट्रेस के फैंस काफी मायूस हो गए हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खबर सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है की शो खतरों के खिलाडी 13 में से एक और हसीना का पत्ता कट चुका है। ये हसीना और कोई नहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह (Daisy Shah) है। डेजी शाह अंजुम फकीह, अंजलि आनंद और रूही चतुर्वेदी के बाद शो से बाहर जाने वाली कंटेस्टेंट बन गई हैं। ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। फैंस इस बात को सुन काफी उदास हो गए हैं और मेकर्स के इस फैसले को गलत बता रहे हैं।हालांकि शो के मेकर्स ने इस खबर को लेकर कोई भी स्टेटमेंट नहीं दिया है। जानकारी के लिए बता दें की शो में रोहित रॉय भी चोट लगने के कारण बाहर हो गए थे, लेकिन उन्होंने फैसला किया की वो आगे भी टास्क करेंगे।

End of Feed