Archana Gautam and Shiv Thakare Fight in Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) में बिग बॉस 16 के एक्स कंटेस्टेंट शिव ठाकरे और अर्चना गौतम नजर आने वाले हैं। इस बीच खबर सामने आ रही है कि शिव और अर्चना एक दूसरे से सेट पर ही भिड़ गए हैं। बिग बॉस की तरह ही अर्चना और शिव की खतरों के खिलाड़ी 13 में भी नहीं बन रही है। रोहित शेट्टी के शो में दोनों आपस में भिड़ गए हैं। खबर सामने आ रही है शिव ठाकरे और अर्चना के बीच काफी गरमा-गरमी हो जाती है। इस बीच शिव उन्हें गाली दे देते हैं, जिसके बाद अर्चना रोने भी लगती हैं। इस पूरे मामले में अब सुंबुल तौकीर खान ने भी रिएक्ट किया है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
खतरों के खिलाड़ी के सेट पर हुआ घमासान
शिव ठाकरे और अर्चना गौतम को खतरों के खिलाड़ी 13 में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। रोहित शेट्टी के शो पर किसी बात को लेकर अर्चना और शिव में बहस हो जाती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शिव ठाकरे अर्चना को गाली दे देते हैं, जिसके बाद वह रोने लगती हैं। बात यहीं खत्म नहीं होती, दोनों की लड़ाई को सुलझाने के लिए रोहित शेट्टी को भी बीच-बचाव करना पड़ा है। अब इसको लेकर सुंबुल तौकीर खान से भी सवाल किया गया है।
सुंबुल ने कहा, 'भाई मुझे इसके बारे में अभी कुछ नहीं पता है, मेरी किसी से बात नहीं हुई है। पर मैं खतरों के खिलाड़ी में अपने भाई शिव ठाकरे को ही सपोर्ट कर रही हूं। मुझे नहीं पता उनके और अर्चना के बीच में क्या कुछ हुआ है।
