Kathe Ankahee Upcoming Twist: अदिति शर्मा (Aditi Sharma) और अदनान खान (Adnan Khan) का शो कथा अनकही (Katha Ankahee) को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। शो में कथा और विवान के बीच में दरियां मिट रही हैं और करीबियां बढ़ रही है। दोनों बिजनेस ट्रिप के लिए साथ में कोरिया गए हैं। इस ट्रिप के दौरान कथा और विवान की जिंदगी एक बार फिर बदलने वाली है। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कथा और विवान बिजनेस डील के लिए कोरियन लोगों से मुलाकात करते हैं। इस दौरान विवान वहां के लोगों से कोरियन भाषा में बात करता है। विवान के इस टैलेंट को देखकर कथा दंग रह जाएगी।
कथा विवान से कहेगी कि मुझे नहीं पता था कि तुम इतनी बढ़ियां कोरियन भाषा बोल लेते हो। दोनों एक साथ होटल के कमरे में पहुंचते हैं। वहां पर विवान कथा को उससे दूर रहने के लिए कहेगा। पहले तो कथा को समझ में ही नहीं आएगा कि वो ऐसा क्यू कर रहा है। बाद में विवान कथा को बताता है कि उसे इंफेक्शन हो गया है। तुम दूर रहो मुझसे।
कथा और विवान का होगा मिलन
कथा कहेगी हम दोनों सुबह से साथ में है। अगर तुम्हें इंफेक्शन हुआ होगा तो दोनों को होगा। दोनों फैसला लेते है कि एक साथ इस कमरे में रहेंगे और एक दूसरे का ख्याल रखेंगे। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कथा और विवान की रिपोर्ट निगेटिव आएगी। शो में निगेटिव कैरेक्टर प्ले करने वाली रीत कथा और विवान को मिलाने की कोशिश करेगी।
