Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) को लेकर बज बना हुआ है। फैंस इस शो के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी के लिए मेकर्स कंटेस्टेंट्स को अप्रोच कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, टीवी के जाने माने एक्टर करण टैकर (Karan Tacker) को खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए अप्रोच किया गया है। दोनों के बीच बातें लगभग फाइनल हो गई है।
Khatron Ke Khiladi 13 (credit pic: instagram)
एक्टर इस शो का हिस्सा बनने के लिए काफी उत्सुक है। करण ने अभी तक इस खबर को कंफर्म नहीं किया है। एक्टर को एक बार फिर छोटे पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। लंबे समय से करण टीवी शोज से दूर है। एक्टर ने लव ने मिला दी जोड़ी, झलक दिखला जा 7 और नच बलिए 8 जैसे शोज में हिस्सा लिया था।
करण टैकर लेंगे खतरों के खिलाड़ी 13 में हिस्सा
करण टैकर के अलावा इस शो में शिव ठाकरे, उर्फी जावेद, अर्चना गौतम, एरिका फर्नांडिस, मनव्वर फारुखी समेत कई कंटेस्टेंट्स इस शो का हिस्सा होने वाले हैं। रोहित शेट्टी का शो अमेरिकन शो फियर फैक्टर के फॉर्मेट पर बना हुआ है। रोहित हर साल नई थीम के साथ नए सीजन की शुरुआत करते हैं। इस शो की शूटिंग कैपटाउन में मई महीने में होगी। ये शो इस साल जून में ऑनएयर होगा।
रोहित शेट्टी का शो शुरू होने से पहले विवादों में छाया हुआ है। शो को शेखर सुमन के बेटे अध्य्यन सुमन ने कहा था कि वो इस बार के सबसे हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक होते। लेकिन उन्हें एक बिग बजट ओटीटी फिल्म ऑफर हुई है जिसकी वजह से वो इस शो का हिस्सा नहीं बन रहे हैं। अध्ययन सुमन से पहले प्रियंका चाहर चौधरी ने शो को साइन करने के बाद मना कर दिया था। खतरों के खिलाड़ी का पुराना सीजन कोरियोग्राफर तुषार कालियान ने जीता था।
