कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन का हुआ एलान, इस दिन TV पर दस्तक देंगे अमिताभ बच्चन

Kaun Banega Crorepati 17: सोनी टीवी का फेमस शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने 17वें सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। ऐसे में मेकर्स ने शो के नए सीजन की घोषणा करते हुए प्रोमो शेयर कर डाला। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए 'कौन बनेगा करोड़पति' का लेटेस्ट प्रोमो।

Kaun Banega Crorepati 17: दर्शकों का सबसे पसंदीदा टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का टेलिकास्ट होने के इंतजार सभी को होता है। साल 2000 में ये शो लॉन्च हुआ था जिसने सभी के दिल में जगह बनाई। टीवी दुनिया का ये एक पहला शो है जो करीब 25 साल से चल रहा है। शो को सालों से बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ही कर रहे हैं। हर साल खबरें उड़ती हैं कि नए सीजन को अमिताभ अपनी सेहत की वजह से होस्ट नहीं करेंगे। क्यूँकि दर्शकों का दिल ना टूटे अमिताभ हर बार एक नए जोश के साथ शो में कदम रखते हैं। इस बीच मेकर्स ने फैंस को सप्राइज़ दिया है।

Kaun Banega Crorepati 17

Image Source: SonyLiv Instagram

सोनी टीवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) के 17वें सीजन का पहला प्रोमो शेयर किया। प्रोमो कि शुरुआत एक घमंडी बिजनेसमैन से होती है जो एक सेल्समैन पर जूतों के साथ महंगे कार्पेट पर बैठने के लिए चिल्लाता है। बिजनेसमैन कहेगा कि ये कार्पेट लंदन से लाया हूँ कोई भी इसके उपर बैठ जाएगा। ऐसे में शख्स उसकी अक्कल ठिकाने लगाते हुए उसे कार्पेट कि चीज से बना हुआ उसके बारें में जानकारी देगा। साथ ही उसके साथ 11 रुपए भी रखकर चला जाएगा।

End of Feed