Amitabh Bachchan Once Get Beaten By Family Reveals In Kaun Banega Crorepati 16: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्मों से तो लोगों का खूब मनोरंजन किया ही है। साथ ही टीवी पर भी 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के जरिए वह लोगों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति 16' (Kaun Banega Crorepati 16) में यूं तो अमिताभ बच्चन होस्ट हैं जो कंटेस्टेंट्स से सवाल-जवाब करते हैं। लेकिन कई बार वह शो में रहते हुए अपनी निजी जिंदगी के किस्से भी साझा कर चुके हैं। बीते दिन भी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने बचपन का एक किस्सा सुनाया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे एक हरकत की वजह से वो फ्रिज में लॉक हो गए थे और घरवालों से उन्हें जमकर मार पड़ी थी।
यह भी पढ़ें: KBC 16: समय रैना ने सरेआम अमिताभ बच्चन को ऑफर की रिश्वत, वीडियो देख लोग बोले- गलत आदमी को बुला लिया...
'कौन बनेगा करोड़पति 16' (Kaun Banega Crorepati 16) में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कंटेस्टेंट से रेफ्रिजरेटर को लेकर सवाल किया, जिसके बाद उन्होंने इससे जुड़ा अपने बचपन का किस्सा भी साझा किया। अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनके बचपन में इलाहाबाद वाले घर में फ्रिज या एसी नहीं होते थे। ऐसे में वे पंखे के आगे बर्फ रखकर उससे ठंडी हवा लिया करते थे। इस बारे में बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने आगे कहा, "फिर कुछ सालों बाद घर में आ गया एक बड़ा सा फ्रिज। उसको खोला तो देखा कि ये बहुत ठंडा है।"
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने 'कौन बनेगा करोड़पति 16' (Kaun Banega Crorepati 16) में किस्सा साझा करते हुए आगे कहा, "हम थोड़े छोटे थे। एक दिन हम उसके अंदर घुस गए। किसी को बताया नहीं और दरवाजा हो गया बंद। बाहर से खोला जाता है, अंदर से खुलता नहीं है। मैं चिल्लाया, फिर हम निकले। बहुत मार पड़ी हमको।" बता दें कि अमिताभ बच्चन को अक्सर शो पर अपने परिवार से जुड़ी बातें करते हुए भी देखा जाता है। कुछ दिनों पहले मशहूर कॉमेडियन समय रैना शो का हिस्सा बने थे, जिन्होंने अमिताभ बच्चन को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
