Kaun Banega Crorepati 16 Amitabh Bachchan Praises Contestant: टीवी के चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' ने छोटे पर्दे पर वाहवाही बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अमिताभ बच्चन के इस शो में देश के कोने-कोने से कंटेस्टेंट्स आते हैं जो सवालों का जवाब देकर लाखों रुपये तो जीतते ही हैं, साथ ही अपनी निजी जिंदगी के किस्से भी साझा करते हैं। वहीं अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी उन कंटेस्टेंस्ट्स के साथ अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कहानियां शेयर करने में नहीं कतराते। हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में एक कंटेस्टेंट ने कदम रखा, जिसने बताया कि वह महिलाओं के हितों के लिए काम करता है। उसका काम सुनकर अमिताभ बच्चन भी फैन बन गए और सरेआम उसकी तारीफ करने लगे।
'कौन बनेगा करोड़पति 16' में कदम रखने वाले इस कंटेस्टेंट का नाम झीलकुमार भरोड़िया (Jheelkumar Bharodiya) है, जिन्होंने पहली ही कोशिश में आईआईएम का एंट्रेंस एग्जाम पास कर लिया था। झीलकुमार भरोड़िया ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ अपने आईआईएम बैंगलुरू कैंपस के किस्से साझा किये, साथ ही बिगबी संग हंसी-मजाक भी किया। गेम के बीच ही झीलकुमार भरोड़िया ने बताया कि उन्होंने 10 महिलाओं को जिंदगीभर सैनिटरी पैड मुफ्त में देने और उनकी शिक्षा की जिम्मेदारी लेने का फैसला किया था।
झीलकुमार भरोड़िया (Jheelkumar Bharodiya) की बातें सुनकर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी अपने आपको उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने झीलकुमार के फैसले की सराहना करते हुए लिखा, "सर आप धंधा बहुत अच्छा करते हैं।" बता दें कि झीलकुमार भरोड़िया 'कौन बनेगा करोड़पति 16' से 25 लाख रुपये जीतकर साथ ले गए। इसके अलावा उन्होंने सुपर संदूक से 60 हजार रुपये भी जीते थे, जिसे उन्होंने 'आस्क द ऑडियंस' लाइफलाइन में लगा दिया।
