बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन ने माना बेटे अभिषेक को उनकी वजह से झेलनी पड़ी नफरत, बोले 'मुझे शरम आती है...'

Amitabh on unnecessary negativity against Abhishek: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने सोशल मीडिया के जरिए खुलासा किया है कि उनके बेटे को बेवजह की नेपोटिज्म निगेटिविटी का शिकार बनाया गया है जबकि अभिषेक (Abhishek Bachchan) ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं, जिनमें उनकी एक्टिंग कमाल की थी।

Image

Amitabh Bachchan Abhishek Bachchan

Amitabh on unnecessary negativity against Abhishek: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन 70 के दशक से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। एक वक्त अमिताभ बच्चन सफल फिल्म की गारंटी माना जाता था। 70 और 80 के दशक में अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड पर राज किया था, जिस कारण उनके बेटे अभिषेक बच्चन से भी सभी को वैसी ही उम्मीदें थीं। हालांकि अभिषेक बच्चन स्टारडम का स्तर नहीं छू पाए, जो कभी उनके पिता ने एन्जॉय किया था लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं है कि अभिषेक बच्चन ने अच्छी फिल्में नहीं की हैं। गुरू, पा और दसवीं फेल जैसी फिल्मों से अभिषेक ने बताया है कि वो इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता हैं, जो किसी भी तरह का रोल निभा सकते हैं।

हाल ही में एक सोशल मीडिया हैंडल ने अपने पोस्ट में इस बात का जिक्र भी किया था अभिषेक बच्चन के बिना वजह की निगेटिविटी झेलनी पड़ी है जबकि वो एक शानदार अभिनेता हैं। पोस्ट में लिखा गया है, 'अभिषेक बच्चन को बिना वजह की नेपोटिज्म निगेटिविटी का सामना करना पड़ा है जबकि उन्होंने अपने करियर में कई सारी शानदार फिल्में की हैं और कुछ फिल्मों में तो उनका काम बहुत ही शानदार रहा है। मैं ये सोचता हूं दोस्तों, तुम्हारा क्या सोचना है...।'

Screenshot 2025-03-05 083310

Screenshot 2025-03-05 083310

इस पोस्ट पर अमिताभ बच्चन ने रिएक्ट किया है और दुख जाहिर किया है कि उनकी वजह से अभिषेक को निगेटिविटी झेलनी पड़ी है। अमिताभ बच्चन ने पोस्ट में लिखा है, 'मुझे शरम आती है... केवल इसलिए नहीं कि मैं उसका पिता हूं।'

बताते चलें कि अभिषेक बच्चन करियर में जब भी ऐसी कोई मूवी करते हैं, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस उम्दा होती है तो बिग बी खुद ट्वीट करके उनके काम को प्रमोट करते हैं। दसवीं जैसी फिल्म की रिलीज के बाद बिग बी ने अभिषेक बच्चन के लिए शानदार पोस्ट लिखा था और उनके काम की तारीफ की थी। वैसे आपका अभिषेक बच्चन के काम पर क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article