Kaun Banega Crorepati 15: सोनी टीवी का पॉपुलर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 15 का आखिरी एपिसोड आज यानी 29 दिसंबर को टेलिकास्ट होगा। शो के आखिरी एपिसोड को लेकर जहां दर्शक उत्साहित है। मेकर्स ने ग्रैंड फिनाले वीक का प्रोमो पहले ही शेयर कर दिया था। शो के आखिरी कंटेस्टेंट अविनाश भारती है। अविनाश फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतने के बाद काफी इमोशनल हो जाते हैं। वो स्टेज पर आकर करीब 5 मिनट तक रोते हैं। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन अविनाश को संभालने की कोशिश करते हैं। अविनाश को रोते हुए देखकर बिग बी भी भावुक हो जाते हैं।
अविनाश बिग बी से मिलकर बहुत भावुक हो जाते हैं। वो यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। वह यूपी के रहने वाले हैं। अविनाश बिग बी को बताते हैं कि वो उसी हॉस्टल में रहते हैं जहां कभी बिग बी रहा करते थे। अविनाश बिग बी से कहते हैं कि वो तब तक घर नहीं जाएंगे जब तक आईएएस ऑफिसर नहीं बन जाते हैं।
क्या 1 करोड़ के सवाल का जवाब दे पाएंगे अविनाश
अविनाश की मेहनत देखकर बिग बी भी इमोशनल हो जाते हैं। अविनाश ने 50 लाख तक की राशि जीत ली है। क्या वो एक करोड़ के सवाल का सही जवाब दे पाएंगे। फिनाले वीक में शो पर शर्मिला टैगोर, विद्या बालन, सारा अली खान,ईशान किशन समेत कई सेलेब्स बतौर गेस्ट शामिल हुए। केबीसी की जगह पर 1 जनवरी 2024 से श्रीमद रामायण टेलिकास्ट होगा।
