KBC 14 Episode Update: ये था 25 लाख रुपए का सवाल, सही जवाब जानने के बावजूद मुस्कान ने छोड़ा गेम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 12:31 AM IST

Kaun Banega Crorepati 7 Oct 2022 Episode: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 के शुक्रवार के एपिसोड में साहिल सिंघला और मुस्कान संधु हॉटसीट पर बैठे थे। साहिल ने छह लाख 20 हजार रुपए के सवाल का गलत जवाब दिया। मुस्कान ने 25 लाख रुपए के सवाल में गेम क्विट कर दिया। जानिए क्या थे सवाल।

KEY HIGHLIGHTS
  • कौन बनेगा करोड़पति 14 में हॉटसीट पर शुक्रवार को बैठे दो कंटेस्टेंट्स।
  • छह लाख 40 हजार रुपए के सवाल का साहिल सिंघला ने दिया गलत जवाब।
  • 25 लाख रुपए के सवाल में मुस्कान संधु ने गेम क्विट करने का किया फैसला।

Kaun Banega Crorepati 14 7 Oct 2022 Episode: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 के शुक्रवार सात अक्टूबर के एपिसोड में केबीसी प्ले अलॉन्ग के जरिए दो कंटेस्टेंट्स हॉटसीट पर बैठे। पंजाब के रहने वाले साहिल सिंघला तीन लाख 20 हजार रुपए जीतकर वापस लौटे। साहिल ने छह लाख 40 हजार रुपए के सवाल का गलत जवाब दिया। साहिल के जाने के बाद हॉटसीट पर मुस्कान संधु बैठीं। मुस्कान संधु 12 लाख 50 हजार रुपए जीतकर गईं। 25 लाख रुपए के सवाल का सही जवाब जानने के बावजूद उन्होंने गेम क्विट कर दिया।

Kaun-Banega-Crorepati-14-Episode

KBC 14

साहिल सिंघला ने 10 सवाल का सही जवाब देकर तीन लाख 20 हजार रुपए जीत लिए। छह लाख 40 हजार रुपए का सवाल था- 'जून 2004 में, दुनिया की अग्रणि कण भौतिकी प्रयोगशाला, सर्न ने क्या दर्शाते हुए एक मूर्ति का अनावरण किया था?' इस सवाल के चार ऑप्शन थे- a.आर्यभट्ट b.जंतर मंतर c.नटराज या फिर D. महरौली का लौह स्तंभ। साहिल सिंघला के पास एक लाइफलाइन बची हुई थी। उन्होंने ऑप्शन a आर्यभट्ट पर ताला लगवाया। ये गलत जवाब था। इस सवाल का सही जवाब a आर्यभट्ट था।

End of Feed