टीवी मसाला

Exclusive: 'स्प्लिट्सविला 15' के बाद Bigg Boss 18 का हिस्सा बनेंगी कशिश कपूर, 'हां' कहने के बाद तोड़ी चुप्पी

Kashish Kapoor Of Splitsvilla X5 Breaks Silence On Bigg Boss 18: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 18' के लिए अभी तक कई सितारों को अप्रोच किया जा चुका है। 'बिग ' के लिए कशिश कपूर का नाम भी सामने आया है, जिसपर अब खुद उन्होंने भी चुप्पी तोड़ी है।

Image

'बिग बॉस 18' का हिस्सा बनेंगी कशिश कपूर?

Kashish Kapoor Of Splitsvilla X5 Breaks Silence On Bigg Boss 18: टीवी पर जल्द ही 'बिग बॉस 18' दस्तक देने वाला है। अक्टूबर तक 'बिग बॉस 18' की एंट्री टीवी पर हो जाएगी, जिसके लिए अभी से ही मेकर्स ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के लिए अभी तक कई सितारों के नाम भी सामने आ चुके हैं, जिसमें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम मुनमुन दत्ता से लेकर अनिरुद्ध आचार्य जी तक का नाम शामिल है। 'बिग बॉस 18' के लिए कशिश कपूर (Kashish Kapoor) .का नाम भी सामने आया था, जिन्होंने 'स्प्लिट्सविला 15' के जरिए खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दरअसल, उन्होंने 'बिग बॉस 18' के बारे में पूछे जाने पर 'हां' में जवाब दिया था। लेकिन अब उन्होंने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत के दौरान मामले का सच जाहिर किया।

कशिश कपूर (Kashish Kapoor) ने 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के लिए 'हां' कहने की बात पर जवाब दिया। उन्होंने कहा, "बहुत से लोगों को व्यंग्य समझ नहीं आता है। उन्हें हताशा की भाषा भी नहीं पता चलती है। अगर मैं किसी सवाल का जवाब साधारण तौर पर 'ना' में देती तो कोई मेरा यकीन नहीं करता। इसलिए एक दिन मैंने यूं ही 'हां' कह दिया।" कशिश कपूर का जवाब सुनकर उनसे सवाल किया गया कि अगर उन्हें 'बिग बॉस 18' ऑफर होता है तो वह इसका हिस्सा बनेंगी या नहीं। इसपर कशिश कपूर ने जवाब दिया, "हां ये बड़ा ऑफर है, कौन इसे रिजेक्ट करना चाहेगा।"

'बिग बॉस 18' का हिस्सा बन सकते हैं ये सितारे

बता दें कि 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोपिकर का नाम भी सामने आया है। लेकिन अभी इस मामले पर आधिकारिक तौर से कुछ नहीं कहा जा सकता। वहीं दूसरी ओर कनिका मान को लेकर भी खबर है कि वह शो के लिए कंफर्म की जा चुकी हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article