Karwachauth 2023 : रूपाली गांगुली से लेकर श्रद्धा आर्या ने कर ली करवाचौथ की तैयारी, सास की भेजी सरगी से की शुरुआत

Karwachauth 2023 : टीवी की संस्कारी बहूओं श्रद्धा आर्या (Sharddha Arya) , पंखुड़ी अवस्थी ( Pankhudi Awasthy) और रूपाली गांगुली ( Rupali Ganguly) ने फैंस को खास अंदाज में करवाचौथ की बधाई दी हैं। आइए इनकी तैयारियों पर एक नजर डालते हैं।

Karwachauth 2023 : आज भारत में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं साल भर इस व्रत का इंतजार करती हैं। आम महिलाओं से लेकर बॉलीवुड टीवी की हस्तियों तक हर कोई इस त्योहार को धूम-धाम से मनाता है। नई-नवेली दुल्हन के लिए तो पहला व्रत बहुत खास होता है। टीवी की हसीनाओं ने भी आज की पूरी तैयारी कर ली है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हसीनाओं ने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। टीवी की संस्कारी बहूओं श्रद्धा आर्या (Sharddha Arya) , पंखुड़ी अवस्थी ( Pankhudi Awasthy) और रूपाली गांगुली ( Rupali Ganguly) ने फैंस को खास अंदाज में करवाचौथ की बधाई दी हैं। आइए इनकी तैयारियों पर एक नजर डालते हैं।

TV actress Preparing For Karwachauth 2023

श्रद्धा आर्या ने कल रात हाथ पर पिया के नाम की मेहंदी लगवाई और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर शेयर की। श्रद्धा ने अपनी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ सरगी खाते हुए फोटो ली और इसपर लिखा 'हर महिला करवाचौथ से एक रात पहले' एक्ट्रेस ने नीले रंग का सूट पहना था।

End of Feed