टीवी मसाला

Karishma Tanna के पति वरुण बांगेरा और एक्टर समीर कोचर के साथ हुई करोड़ों की ठगी, पुलिस ने दर्ज की FIR

Karishma Tanna Husband And Sameer Kochhar Duped In Property Fraud: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के पति वरुण बांगेरा और एक्टर समीर कोचर के साथ प्रॉपर्टी के सिलसिले में करोड़ों की ठगी हुई है। इस मामले में FIR दर्ज की जा चुकी है।

Image

वरुण बांगेरा और समीर कोचर के साथ हुई करोड़ों की ठगी

Karishma Tanna Husband And Sameer Kochhar Duped In Property Fraud: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी राह तय करने वाली करिश्मा तन्ना के पति वरुण बांगेरा (Varun Bangera) और एक्टर समीर कोचर (Sameer Kochhar) हाल ही में सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, दोनों के साथ प्रॉपर्टी के सिलसिले में करोड़ों रुपये की ठगी हुई है। मामले को लेकर वरुण बांगेरा और समीर कोचर ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोपियों के नाम का खुलासा करते हुए बताया कि उनसे रिअल एस्टेट के नाम पर करोड़ों रुपये ठगे गए हैं।

वरुण बांगेरा (Varun Bangera) और समीर कोचर की शिकायत के मुताबिक, आरोपियों का नाम प्रोणित नाथ और अमीषा नाथ है। इस बारे में बात करते हुए समीर कोचर ने दावा किया कि कपल ने उनके सामने अपार्टमेंट बेचने का ढोंग किया और उनसे 58.50 लाख रुपये ऐंठे। वहीं वरुण बांगेरा से भी 44.63 लाख रुपये की ठगी की। बता दें कि वरुण बांगेरा और समीर कोचर का यह केस 21 अक्टूबर को मुंबई के अंधेरी पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 409, 420 और 120 'बी' के तहत दर्ज किया गया था।

FIR की मानें तो समीर कोचर (Sameer Kochhar) और वरुण बांगेरा दिसंबर 2020 में प्रॉपर्टी की तलाश कर रहे थे और इस दौरान उनकी मुलाकात प्रोणित नाथ और अमीषा नाथ से हुई। दोनों ने पाली गांव में समीर और वरुण को चार मंजिरा इमारत के कंस्ट्रक्शन के बारे में बताया। साथ ही ये आश्वासन भी दिया कि प्रॉपर्टी पर किसी भी तरह का लोन नहीं है। हालांकि पैसे चुकाने के बाद समीर और वरुण को पता चला कि वो प्रॉपर्टी एक फाइनेंशियल कंपनी के लोन तले दबी हुई है। समीर कोचर का कहना है कि 23 जून को उनके पास प्रोणित का मैसेज आया, जिसमें उसने कहा कि वह प्रॉपर्टी नहीं बेचना चाहता है।

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article