Bigg Boss 17 Sana Raees Khan Not Let Vicky Jain Ankita Lokhande Bed Share: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो लगातार टीआरपी लिस्ट में भी ऊपर उठने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसकी रेटिंग गिरती ही जा रही है। इन सबसे इतर हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' का एक प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें सना रईस खान, विक्की जैन और अंकिता लोखंडे के बीच दीवार बनी नजर आईं।
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के एक प्रोमो वीडियो में नजर आया कि सना और अंकिता लोखंडे बेड शेयर कर रही होती हैं जो कि उन्हें खुद विक्की जैन ने दिया था। लेकिन बाद में विक्की जैन सना से वहां से हटकर दूसरी जगह जाने के लिए कहते हैं। विक्की की इस बात पर सना साफ मना कर देती हैं, जिससे विक्की का पारा चढ़ जाता है। ऐसे में वह सना रईस खान से कहते हैं कि मैंने तुम्हें दिया है तो ये तुमने मेरा-मेरा क्या लगा रखा है। इसपर सना ने जवाब दिया, "आपने दिया है तो क्या एहसान किया है मुझपर।"
विक्की ने किया सना रईस खान का खाना बंद
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि सना रईस खान पर विक्की जैन का गुस्सा कम नहीं होता। जहां सना एक तरफ सबके साथ बैठकर गप्पे मार रही होती हैं तो वहीं विक्की जैन आकर उन्हें काम के लिए टोकते हैं, साथ ही कहते हैं, "ओए काम चल रहा है काम, काम चल रहा है यहां पर और ये बैठकर बातें कर रही है। खाना नहीं दूंगा ना आज तो कोई बोलना मत।"
