Kareena and Saif Trolled Social Media: नीता अंबानी ने मुंबई में कल कल्चरल सेंटर को लॉन्च किया। इस लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा। लॉन्च पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस लॉन्च इवेंट में करीना और सैफ के साथ करिश्मा कपूर भी पहुंची थी। करीना और सैफ बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों के साथ करिश्मा कपूर भी नजर आईं। तीनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। वीडियो में करीना रेड कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इस आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सैफ अली खान भी व्हाइट कलर के कुर्ते - पजामे में काफी हैंडसम लग रहे हैं। करिश्मा कपूर ब्लैक और गोल्डन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
Kareena and Saif trolled (credit pic: social media)
पैपराजी तीनों को साथ में पोज देने के लिए कहते हैं। लेकिन करीना अपने पति सैफ के साथ कपल पोज देने लगती है। इस दौरान करिश्मा के चेहरे पर अजीब एक्सप्रेशन दिखाई दे रहा था। फैंस को करीना का ये एटीट्यूड बिल्कुल पसंद नहीं आया।
यूजर्स ने लगाई करीना और सैफ की क्लास
यूजर्स सैफ और करीना को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, करिश्मा के लिए दुख हो रहा है। अकेले लाइफ नहीं चलती। दूसरे यूजर ने लिखा, सैफ दोनों को साथ क्यों नहीं ले गया। करिश्मा के चेहरे पर मायूसी दिखाई दे रही हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, बेबो को सिर्फ सैफ के साथ फोटो खिंचवाने से मतलब है। कई यूजर्स करीना के स्टनिंग लुक की तारीफ कर रहे हैं।
90 के दशक में करिश्मा की पॉपुलैरिटी का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता था। एक्ट्रेस 48 साल की उम्र में बेहद खूबसूरत लगती हैं। उनकी फिटनेस देखकर उम्र का पता लगाना मुश्किल है। आज भी फैंस करिश्मा की एक्टिंग के दिवाने है।
