GHKKPM Upcoming Twist: 'गुम है किसी के प्यार में' टीवी सीरियल में इन दिनों मजेदार ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। शो में सत्या की एंट्री के बाद खूब उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। पाखी और सई का कोर्ट केस खत्म हो चुका है। सई केस जीत चुकी है और वह घरवालों के साथ विराट की नजरों में भी हमेशा के लिए ऊपर उठ चुकी है। इधर पाखी ने अब सई को अपनी बहन मानने का फैसला किया है। अब गुम है किसी के प्यार में टीवी शो में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा। अब कहानी में सई की दूसरी शादी होने वाली है।
जी हां, गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल का नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें सई दुल्हन बनी नजर आ रही है। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि सई, विराट को पति चुनेगी तो ऐसा नहीं है। क्योंकि सई ने सत्या से शादी करने का फैसला किया है।
टीवी सीरियल में जल्द ही धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है, जो कि सबको हैरान कर देगा। 'गुम है किसी के प्यार में' का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें सई सोलह श्रृंगार कर दुल्हन बनती है। उसकी मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र है लेकिन सई ने विराट को धोखा दिया है और सत्या का हाथ थाम लिया है। यहां देखें प्रोमो-
'गुम है किसी के प्यार में' का नया प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सई वीडियो में कहती है- 'आज तुम्हारे प्यार की खातिर एक नई शुरुआत करनी होगी। आज तुम्हारे प्यार की खातिर एक और वादा निभाना होगा। तुम्हारा प्यार, तुम्हारी खुशी फर्ज है मेरा...। इस फर्ज की खातिर मुझे किसी और का हाथ थामना होगा।' सई ने सत्या का हाथ थाम लिया है जिसे देखकर विराट के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
