टीवी मसाला

सुलझ गया अब्दू रोजिक और एमसी स्टैन का झगड़ा, साजिद खान ने दोनों के झगड़े पर किया रिएक्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 1, 2023, 01:52 PM IST

अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) और एमसी स्टैन (Mc Stan) अपने झगड़े को लेकर चर्चा में बने हुए है। हाल ही में साजिद खान प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के साथ स्पॉट हुए। इस दौरान साजिद खान ने मीडिया से बात करते हुए स्टैन और अब्दू के झगड़े पर रिएक्ट किया है।

Image

Sajid Khan React on abdu and Mc Stan Fight (Credit pic: instagram)

बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट और फिल्म मेकर साजिद खान (Sajid Khan) हाल ही में प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) के साथ नजर आए। तीनों के बीच इस दौरान जबरदस्त बॉन्डिंग दिखाई दी। बिग बॉस के ये तीनों कंटेस्टेंट्स अपने कॉमन फ्रेंड के घर पर मिले। तीनों ने साथ में कई पोज दिए। अंकित गुप्ता चंडीगढ़ से मुंबई वापस लौटे है। इस दौरान साजिद खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए एमसी स्टैन और अब्दू रोजिक के झगड़े पर रिएक्शन दिया। साजिद ने कहा कि दोस्तों के बीच लड़ाई होना आम बात है। एक बार जब अब्दू वापस आएंगा तो हम सब साथ में डिनर करेंगे।

दोनों के झगड़े पर साजिद ने कहा है कि मुझे लगता है कि वो दोनो ही यंग है। स्टैन की उम्र 23 साल और अब्दू सिर्फ 19 साल का है। दोस्तों के बीच झगड़ा होना सामान्य बात है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।

साजिद ने स्टैन और अब्दू के झगड़े पर तोड़ी चुप्पी

दोनों एक बार मिलेंगे और सब ठीक हो जाएगा। मुझे लगता है कि दोनों के बीच फोन पर बातचीत भी होती है। सोशल मीडिया पर चीजों को बढ़ा कर बताया जाता है। जब प्रियंका और साजिद से पूछा गया कि अर्चना ने अब्दू और एमी स्टैन के झगड़े पर जो रिएक्शन दिया था उस पर क्या कहना चाहेंगे। इस पर साजिद और प्रियंका ने कहा, वो अर्चना है ना। वो ये नहीं करेगी तो अर्चना कैसे होगी। साजिद और अंकित की बिग बॉस 16 में भी अच्छी बॉन्डिंग थी। साजिद ने घर में कहा था कि वो अंकित की पर्सनैलिटी को काफी पंसद करते हैं। बिग बॉस के बाद से अंकित अपने नए शो जूननियत की शूटिंग में काफी बिजी है। प्रियंका भी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। हाउस डायरेक्टर ने बताया कि हम सभी एक- दूसरे से फोन पर कनेक्टेड हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article