Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin के लीप ने Karanvir Bohra की शो से छुट्टी ? एक्टर ने बताया पूरा सच

Karanvir Bohra Reaction on GHKKPM Leap: सीरियल गुम है किसी के प्यार में जल्द ही लीप आने वाला है ऐसे में इस पर अब खुद करणवीर बोहरा ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने बताया की वह शो छोड़ने वाले हैं और कुछ ही दिन के मेहमान है।

Karanvir Bohra Reaction on GHKKPM Leap: भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। करणवीर बोहरा की एंट्री ने शो को टीआरपी में उछाल दिलाया है, जिससे मेकर्स काफी खुश हैं। हालांकि अब खबर की पुष्टि हो गई है की कहानी में जल्द लीप आएगा और नए किरदारों की एंट्री होने वाली है। अब शक्ति अरोड़ा के बाद करणवीर बोहरा ने अपना रिएक्शन दिया है और बताया की क्या उनका किरदार खत्म होने जा रहा है या नहीं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खबर में जानिए एक्टर का रिएक्शन।

Karanvir Bohra Reaction on GHKKPM Leap

गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar) आने वाले लीप को लेकर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) ने कहा की देखिए, मैं इसके बारे में नहीं जानता; मैं बस इतना जानता हूं कि मुझे अपना काम करना है।आप जानते हैं, मुझे उम्मीद है कि यह शो नंबर वन बनेगा और हमें अपनी तरफ से जितना काम करना था, हमने किया है।” मुझे कुछ पता नहीं है। मैंने वास्तव में निर्माताओं से यह भी नहीं पूछा कि क्या हो रहा है। मैं बस इसका एक हिस्सा था।" कुछ समय के लिए, मुझे नहीं पता कि आगे क्या होगा। मैं अपना काम अपने तक ही सीमित रखता हूँ।

End of Feed