टीवी मसाला

Dalljiet Kaur को अपनी जिंदगी में वापस नहीं लाना चाहते Nikhil Patel, पोस्ट शेयर बोले- गलती की थी, लेकिन...

Dalljiet Kaur Estranged husband Nikhil Patel Cryptic Post About Move On: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी के कारण काफी चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन हाल ही में उनके पति निखिल पटेल ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने 'मूव ऑन' के बारे में बात की।

Image

निखिल पटेल ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

Dalljiet Kaur Estranged husband Nikhil Patel Cryptic Post About Move On: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस दलजीत कौर की जिंदगी में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है। दलजीत कौर की शादीशुदा जिंदगी इन दिनों उथल-पुथल से गुजर रही है। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। इसके साथ ही बताया था कि निखिल पटेल (Nikhil Patel) इस शादी को नहीं मानते हैं। बीते शनिवार को दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने अपनी शादी का वीडियो भी साझा किया, जिसमें वे अपनी मुलाकात के बारे में बात करते दिखे। लेकिन दलजीत कौर से इतर निखिल पटेल ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जिसे देख अनुमान लग रहा है कि वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।

निखिल पटेल (Nikhil Patel) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने जिंदगी में आगे बढ़ने की बात कही। इसके साथ ही निखिल पटेल ने ये भी कहा कि वह पहले ही एक गलती कर चुके हैं, लेकिन अब आगे बढ़ना चाहते हैं। निखिल पटेल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें लिखा था, "कहीं डर कर एक जगह टिके रहने से बेहतर है छलांग लगाओ और गलती करो।" इसके कैप्शन में निखिल पटेल ने लिखा, "गलती की, ठीक है। एक पाठ सीख लिया और आगे बढ़ गया।"

बता दें कि निखिल पटेल (Nikhil Patel) की इस क्रिप्टिक पोस्ट को लोग उनके और दलजीत कौर (Dalljiet Kaur)के मामले से जोड़कर देख रहे हैं। निखिल पटेल ने बीते चंद दिनों पहले ई-टाइम्स को इंटरव्यू भी दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि दलजीत कौर केन्या में एडजस्ट नहीं कर पाईं और जिस दिन उन्हें भारत आना था उसी दिन अपना फैसला सुनाया। निखिल पटेल का कहना है कि दलजीत कौर ने जिस दिन केन्या छोड़ा था, उसी वक्त उनके लिये ये रिश्ता खत्म हो गया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article