टीवी मसाला

सूजन के कारण फिर बिगड़ा Urfi Javed का चेहरा, फोटोज शेयर कर बोलीं- ये फिलर्स के कारण नहीं बल्कि...

Urfi Javed Morning With Swollen Face Shares Photos On Internet: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ फोटोज साझा की हैं, जिसमें उनके चेहरे पर सूजन नजर आई। उर्फी जावेद की ये फोटोज देख फैंस भी हैरान हैं।

Image

उर्फी जावेद ने सूजे हुए चेहरे के साथ शेयर कीं फोटोज

Urfi Javed Morning With Swollen Face Shares Photos On Internet: अपने बेबाक अंदाज और बोल्ड ड्रेसिंग सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। लेकिन इस बार उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपनी युनीक ड्रेस या बोल्ड अंदाज के कारण नहीं बल्कि चेहरे के कारण चर्चा में आई हैं। उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उनका चेहरा बुरी तरह सूजा नजर आया। उर्फी जावेद की ये फोटोज देख फैंस भी हैरान रह गए। उनकी आंखों से लेकर लिप्स तक पर सूजन नजर आई।

उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने इन तस्वीरों को साझा कर बताया कि हर दूसरी सुबह उनका चेहरा ऐसा ही मिलता है। फोटोज के साथ ही उर्फी जावेद ने फैंस को साफ भी किया कि ये चीजें उन्हें फिलर्स के कारण नहीं बल्कि एलर्जी के कारण हुई हैं। उर्फी जावेद ने फोटोज के साथ लंबा-चौड़ा कैप्शन भी साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "मुझे मेरे चेहरे को लेकर बहुत सी टिप्पणियां सुनने को मिल रही हैं कि मैंने चेहरे पर फिलर्स कराए हैं। लेकिन मैं बता दूं कि मुझे एनलर्जी है और मेरा चेहरा अक्सर इस वजह से सूजा हुआ ही रहता है। मैं हर दूसरी सुबह सूजे हुए चेहरे के साथ जागती हूं। मैं हमेशा ही इस परेशानी में रहती हूं।"

उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, "फिलर्स नहीं हैं यार ये, एलर्जी हैं। इम्युनोथेरेपी चालू है, लेकिन अगली बार अगर आप लोग मुझे ऐसे चेहरे के साथ देखें तो बस इतना समझ जाएं कि मुझे एलर्जी हुई है। मैंने उन बोटॉक्स और फिलर्स के अलावा कुछ नहीं कराया है, जो कि मैं 18 साल की उम्र से करा रही हूं। अगर आप अब मेरा सूजा हुआ चेहरा देखें तो मुझे ये ना कहें कि फिलर्स मत कराओ। बस थोड़ी दया दिखाएं और आगे बढ़ जाएं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article