Karanvir Bohra Father Passed Away, Actor Shares Post: टीवी के पॉपुलर एक्टर करणवीर बोहरा के परिवार पर होली के दिन दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। करणवीर बोहरा के पिता व प्रोड्यूसर महेंद्र बोहरा का निधन हो गया है। करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया पर लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर अपने पिता को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। करणवीर बोहरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा किया, जिसमें महेंद्र बोहरा से जुड़ी कई यादों को जोड़ा गया। करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) ने अपने दिल का गुबार निकालते हुए पोस्ट में लिखा कि जिसने अपने माता या पिता को खोया है, वही इस दर्द को समझ सकता है कि ये अपने पीछे क्या छोड़कर जाता है।
फोटो क्रेडिट- करणवीर बोहरा इंस्टाग्राम
करण वीर बोहरा (Karanvir Bohra) ने पिता महेंद्र बोहरा की याद में लिखा, "मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं पापा। मैं आपको इतना याद करने वाला हूं कि शब्दों में बयां नहीं कर सकता। जिसने भी अपने माता या पिता को खोया है, वही जानता है कि ये अपने पीछे क्या दर्द छोड़ जाता है। लेकिन इस दर्द में भी मुझे इस चीज से शांति मिलती है कि आपने अपनी बहुत खूबसूरत जिंदगी जी है। आप हमें पीछे वैसे ही छोड़ गए, जैसे आप चाहते थे। आप कहते थे कि आप इस दुनिया से काम करते हुए और एक्टिव होकर जाना चाहते थे और आपने वही किया। मजबूत, गरिमाशाली और अपनी शर्तों पर।"
करण वीर बोहरा (Karanvir Bohra) ने अपने पिता महेंद्र बोहरा के लिए आगे लिखा, "आपने मुझे हर एक चीज सिखाई। आपने मुझे उम्मीद सिखाई, भले ही जिंदगी कितनी मुश्किल हुई। वापस लौटना जब गिरे, ऊर्जा, पैशन और सकारात्मकता के साथ जिंदगी जीना सिखाया। कभी हार न मारना, आपकी स्पिरिट रुकना नहीं जानती और आपने ये भी आश्वस्त किया कि ऐसी ही स्पिरिट मुझमें भी हो। आपने मुझे सपना देखना सिखाया, प्रोड्यूसर का एक्टर होना, अपने शॉट को खत्म किये बिना सेट से न जाना सिखाया। आपने मुझे रचना सिखाई, उदार होना, अपने अंदाज और ग्रेस के साथ आगे बढ़ना सिखाया। केवल ड्रेसिंग के मामले में ही नहीं, बल्कि लोगों के साथ बर्ताव के मामले में भी। हर सिंगल इंसान आपके बारे में यही चीज कहता है कि क्या अच्छे इंसान थे वो। वो ठीक थे और आप बहुत रेयर सोल हो।"
करण वीर बोहरा (Karanvir Bohra) ने पिता महेंद्र बोहरा पर गर्व जताते हुए कहा कि मैं हमेशा आभारी रहूंगा कि आपका बेटा बनकर जन्मा। उन्होंने लिखा, "पापा मेरी जान, मेरा दिल तुझपर कुर्बान। हमेशा और अब आप अपने गले सफर में हैं ये जानते हुए कि मैं सबका ख्याल अच्छे से रखूंगा।"
