14 साल का में टूटी 2 शादियां… 42 साल की उम्र में करण वीर मेहरा को फिर हुआ इश्क़, चुम दरांग संग बसायेंगे घर

Karan Veer Mehra 2 Failed Marriage: टीवी दुनिया के जाने माने एक्टर करण वीर मेहरा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। आज हम टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में एक्टर और उनकी टूटी दो शादियों को लेकर बताएंगे। पढ़िए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट।

Karan Veer Mehra 2 Failed Marriage: एक्टर करण वीर मेहरा आज किसी की पहचान के मोहताज नहीं है। अपनी जबरदस्त एक्टिंग से करण ने लाखों करोड़ों लोगों का दिल एक झटके में जीत डाला। साल 2005 में शो 'रीमिक्स' से एक्टर ने टीवी की दुनिया में कदम रखा। पिछले 20 सालों से आज करण का करियर अब जमीन से आसमान की ऊंचाइयों पर है। एक्टर ने दो बड़े रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस 18' की ट्रॉफी भी अपने नाम की। करियर में करण लकी रहे लेकिन लव लाइफ में हमेशा हार ही मिली। आज हम करण वीर मेहरा की दो टूटी शादियाँ को लेकर बताने वाले हैं। साथ ही आजकल करण का नाम एक और हसीना के साथ जुड़ रहा है, जिसकी चर्चा हर जगह है।

Karan Veer Mehra 2 Failed Marriage

Image Source: BollywoodShaadis.com

कौन हैं करण वीर मेहरा की पहली पत्नी?

एक्टर करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) साल 2009 में अपने बचपन के प्यार देविका संग सात फेरे लिए थे। एक इंटरव्यू के दौरान करण ने बताया था कि स्कूल में क्लास के दौरान कई लड़के देविका की एक झलक के लिए ट्राय कर रहे थे लेकिन वो लकी निकले। करण पर देविका को यकीन था कि वो जिंदगी में कुछ कर के दिखाएंगे। देविका और उनके बीच प्यार के साथ साथ अंडरस्टैन्डिंग भी थी लेकिन धीरे धीरे सब खत्म हो गया। शादी के 9 साल बाद करण और देविका का तलाक हो गया और दोनों ने अपने रास्ते हमेशा के लिए जुदा कर लिए।

End of Feed