टीवी मसाला

करण सिंह ग्रोवर के प्यार में भगवान की भी सुनतीं Jennifer Winget, दांव पर लगा दिया था सबकुछ; 2 साल बाद मिला धोखा

Jennifer Winget Sacrificed Career For Karan Singh Grover: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। जेनिफर विंगेट ने साल 2012 में करण सिंह ग्रोवर संग शादी रचाई थी। लेकिन दो साल बाद ही उनका तलाक हो गया। जेनिफर ने बताया था कि वह शादी के लिए करियर दांव पर लगा चुकी थीं।

Image

फोटो क्रेडिट - जेनिफर विंगेट/ करण सिंह ग्रोवर इंस्टाग्राम

Jennifer Winget Sacrificed Career For Karan Singh Grover: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। जेनिफर विंगेट ने एक्टिंग की दुनिया में भले ही चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कदम रखा, लेकिन आज वह इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। जेनिफर विंगेट जल्द ही 'नेटफ्लिक्स' की अपकमिंग थ्रिलर सीरीज में नजर आने वाली हैं। करियर में तो जेनिफर विंगेट किसी से कम नहीं रहीं। लेकिन उनकी निजी जिंदगी काफी उथल-पुथल से गुजरी। खासकर जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) जिस प्यार को अपना सबकुछ देने के लिए तैयार थीं, अंत में उसी प्यार ने उनका बीच में साथ छोड़ दिया। जेनिफर विंगेट ने साल 2012 में करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई थी, लेकिन साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया।

'दिल मिल गए' के सेट पर हुई थी मुलाका

जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात 'दिल मिल गए' के सेट पर हुई थी। इस शो में दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। धीरे-धीरे उनका ऑनस्क्रीन प्यार ऑफस्क्रीन में बदल गया। जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर के प्यार के किस्से लोगों को भी खूब पसंद आते थे। सालों तक एक-दूजे को डेट करने के बाद जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2012 में शादी रचाई। लेकिन ये कहानी जितनी खूबसूरत लोगों को लगती थी, उतनी असल में थी नहीं। 2014 में जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर का तलाक हो गया

जेनिफर विंगेट को हर किसी ने किया था आगाह

जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) संग शादी से पहले करण सिंह ग्रोवर ने एक्ट्रेस श्रद्धा निगम संग शादी रचाई थी। लेकिन उनकी ये शादी एक साल भी नहीं चल पाई। ऐसे में जेनिफर विंगेट को भी लोगों ने करण सिंह ग्रोवर संग शादी रचाने से पहले आगाह किया था। जेनिफर विंगेट ने इस बारे में बॉलीवुड बबल को दिये इंटरव्यू में कहा, "हर किसी का कहना था कि तुम पागल हो? क्या कर रही हो ये? हर किसी ने यही कहा, लेकिन उस वक्त अगर मुझे भगवान भी बोलते कि ये मत करो तो भी मेरा रिएक्शन होता कि नहीं, मैं ये करना चाहती हूं। यही चीज थी। अगर मैं कुछ करना चाहती हूं तो मैं उस चीज को करूंगी और उस वक्त का हाल ऐसा ही था।"

करण सिंह ग्रोवर के लिए दांव पर लगा दिया था करियर

जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपनी जिंदगी को लेकर जो फैसले लिए, उसपर हर किसी ने सवाल खड़े किये। यहां तक कि उनके मम्मी-पापा ने भी। इस बारे में जेनिफर ने कहा, "मैंने बस उनकी बातें नहीं सुनी। तो मैं किसी तरह से हाउसवाइफ बनना चाहती थी, है ना? अगर उस वक्त पर मुझे काम नहीं मिल रहा था तो मैं इसके साथ भी ठीक थी।"

बता दें कि जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) संग तलाक के बाद जहां करण सिंह ग्रोवर ने 2016 में बिपाशा बसु संग शादी रचाई तो वहीं जेनिफर आज भी सिंगल हैं। हालांकि उनका नाम एक्टर तनुज विरवानी संग भी जुड़ा था, जिनके साथ एक्ट्रेस ने सीरीज 'कोड एम' में काम किया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article