टीवी मसाला

Karan Veer Mehra ने अंकित तिवारी के बर्थडे में किया Rashami Desai को किस, वीडियो देख फैंस ने दिया ये रिएक्शन

Karan Veer Mehra Kissed Rashami Desai In Ankit Tiwari Birthday Party: टीवी के चर्चित एक्टर करण वीर मेहरा का हाल ही में एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करण वीर मेहरा रश्मि देसाई के गालों पर किस करते दिखाई दिये। वीडियो को देख फैंस भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

करण वीर मेहरा ने रश्मि देसाई को किया किस

Karan Veer Mehra Kissed Rashami Desai In Ankit Tiwari Birthday Party: टीवी के चर्चित एक्टर करण वीर मेहरा ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। करण वीर मेहरा ने जहां बीते साल 'खतरों के खिलाड़ी 14' में जीत दर्ज की तो वहीं इस साल उन्होंने विवियन डीसेना और रजत दलाल को मात देते हुए 'बिग बॉस 18' की ट्रॉफी अपने नाम की। करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) काम से इतर अपने अंदाज के लिए भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी दोस्त रश्मि देसाई (Rashami Desai) के गालों पर किस करते दिखाई दिये। करण वीर मेहरा का ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया।

करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) का ये वायरल वीडियो मशहूर सिंगर अंकित तिवारी की बर्थडे पार्टी से जुड़ा है। इस वीडियो में करण वीर मेहरा अपनी खास दोस्त रश्मि देसाई (Rashami Desai) से मिले। उन्होंने प्यार से रश्मि देसाई के गालों पर किस किया। वहीं अंकित तिवारी उनके सामने हाथ में केक लिये खड़े नजर आए। वीडियो में करण वीर मेहरा और रश्मि देसाई की दोस्ती देखने लायक रही। करण वीर मेहरा और रश्मि देसाई का ये वीडियो देख लोग भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और रश्मि देसाई (Rashami Desai) का ये वीडियो देख एक यूजर ने लिखा, "हाय कितने प्यारे हैं करण और रश्मि।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "करण ये बहुत ज्यादा प्यारा था।" तीसरे यूजर ने लिखा, "अरे 'परी हूं मैं' सीरियल के लीड कितने लंबे वक्त बात एक-दूसरे से मिले हैं। रश्मि और करण।" बता दें कि करण वीर मेहरा ने 'परी हूं मैं' में साथ काम किया था, जो कि साल 2008 में रिलीज हुआ था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article