टीवी मसाला

Bigg Boss 18 से निकलते ही कमसिन कली बनीं Shilpa Shirodkar, ट्रांसफॉर्मेशन देख करण वीर मेहरा ने भी किया कमेंट

Shilpa Shirodkar Become Slim Trim After Bigg Boss 18: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर हाल ही में अपने ट्रांसफॉर्मेशन के लिए सुर्खियों में आ गई हैं। शिल्पा शिरोडकर ने तीन महीनों के अंदर-अंदर अपना वजन घटाया है। उनका लुक देख फैंस तो हैरान हैं ही, साथ ही करण वीर मेहरा ने भी कमेंट किया है।

Image

शिल्पा शिरोडकर ने किया अपना जबरदस्त ट्रासंफॉर्मेशन

Shilpa Shirodkar Become Slim Trim After Bigg Boss 18: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शिल्पा शिरोडकर आखिरी बार 'बिग बॉस 18' में नजर आई थीं। वहीं जल्द ही वह 'लाफ्टर शेफ 2' के होली स्पेशल एपिसोड में भी नजर आएंगी। बॉलीवुड से किनारा करने के बाद शिल्पा शिरोडकर का वजन काफी बढ़ गया था, जिसकी वजह से उन्हें 'छैय्या छैय्या' गाने से भी हाथ धोना पड़ा था। 'बिग बॉस 18' में रहते हुए शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) की सेहत पर कुछ असर जरूर पड़ा था, लेकिन शो से बाहर आते ही शिल्पा शिरोडकर ने खुद को कमसिन कली बना लिया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें तीन महीने के अंदर-अंदर ही उनमें काफी बदलाव नजर आए।

शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) को 'बिग बॉस 18' में देखकर उनकी बेटी ने कहा था कि आपका वजन घट गया है। लेकिन 'बिग बॉस 18' से लेकर अब तक में भी शिल्पा शिरोडकर ने अपने आपको काफी बदल लिया है। शिल्पा शिरोडकर ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें एक फोटो उनकी 'बिग बॉस 18' में एंट्री के वक्त की है तो वहीं दूसरी तस्वीर जनवरी 2025 की है। एक्ट्रेस की दोनों ही फोटो में काफी अंतर देखने को मिला। शिल्पा शिरोडकर ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "मेरा बिग बॉस का सफर आगे बढ़ने, सीखने और ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में है। मैं अपने नए अवतार को एंजॉय कर रही हूं।"

शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) का ट्रांसफॉर्मेशन देख करण वीर मेहरा खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने कहा, "अविनाश और उसके डाइट प्लान का शुक्र है।" एक्टर से इतर शिल्पा शिरोडकर के फैंस भी इस ट्रांसफॉर्मेशन पर अपना रिएक्शन देते दिखे। एक यूजर ने लिखा, "आपने अपने आपको बहुत खूबसूरती से बदल लिया है शिल्पा मैम, बहुत अच्छे।" दूसरे यूजर ने लिखा, "क्या ट्रांसफॉर्मेशन है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article