Karan Veer Mehra संग तलाक के दो साल बाद निधी सेठ की जिंदगी में आई प्यार की बहार, बैंगलोर में रचाई दूसरी शादी

Karan Veer Mehra Ex Wife Nidhi Seth Marries Second Time: टीवी की दुनिया की चर्चित एक्ट्रेस निधी सेठ ने अपनी जिंदगी में एक बार फिर से प्यार को मौका दिया है। निधी सेठ ने करण वीर मेहरा संग तलाक के 2 साल बाद दोबारा शादी रचाई है, जिससे जुड़ी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Karan Veer Mehra Ex Wife Nidhi Seth Marries Second Time: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस और करण वीर मेहरा की एक्स वाइफ निधी सेठ हाल ही में चर्चा में आ गई हैं। निधी सेठ ने अपनी जिंदगी में प्यार को एक बार फिर से मौका दिया है। दरअसल, निधी सेठ ने करण वीर मेहरा संग तलाक के दो साल बाद दूसरी शादी रचाई है। इस बात की जानकारी खुद निधी सेठ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है। निधी सेठ ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद प्यारी लगीं। बताया जा रहा है कि निधी सेठ (Nidhi Seth) ने बैंगलोर में परिवार की मौजूदगी में दूसरी शादी की। इस खास मौके पर एक्ट्रेस पिंक बनारसी साड़ी में नजर आईं, जिसमें उनका लुक बेहद कमाल का लगा।

निधी सेठ ने रचाई दूसरी शादी

End of Feed