Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 24 January, 2025: टीवी की दुनिया के चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे धमाके हो रहे हैं, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। लेकिन इस सप्ताह टीआरपी में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) पांचवे नंबर पर नजर आया, जिसे देख मेकर्स ने एक बार फिर से शो में तहलका मचाने का फैसला किया है। शो में जल्द ही अरमान की सगी मां की एंट्री होने वाली है, लेकिन उससे पहले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ऐसे कई मोड़ आने वाले हैं जो दर्शकों को हैरान कर देंगे।
पोद्दार परिवार को चप्पलों का तोहफा भेजेगा रूप
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अभिरा अरमान के लिए गिफ्ट खरीदती है। लेकिन रूप उस गिफ्ट में बदलाव कर देता है और उसे पोद्दार हाउस भेज देता है। वहीं जब वो तोहफा खुलता है तो पूरे परिवार पर चप्पलों की बरसात होने लगती है। इस चीज को लेकर विद्या बात का बतंगड़ बनाने लगती है। वहीं अरमान का पारा सातवें आसमान पर होता है।
अभीर के प्यार को कबूलेगी चारू
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि चारू अभीर से बताएगी कि उसने अपनी जिंदगी में प्यार में बहुत धोखे खाए हैं, इसलिए उसे प्यार पर दोबारा भरोसा करने में डर लगता है। लेकिन अभीर उसे समझाता है कि वह बाकी लड़कों जैसा बिल्कुल भी नहीं है। दोनों एक-दूजे से बातें करते हैं और चारू अभीर के सामने प्यार कबूल कर लेती है।
अरमान और अभिरा के बीच छिड़ेगी जंग
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अरमान अभिरा को एलिमनी में कार देगा, जिससे वो बुरी तरह भड़क जाएगी। अरमान पैसों का रोब दिखाते हुए कहेगा कि बताओ तुम्हें कितने पैसे चाहिए। इसपर अभिरा कहेगी कि तुम इतने दिन मेरे साथ रहकर भी मुझे नहीं समझ पाए हो। वहीं बाद में अभिरा को अपने फोन में रिकॉर्डिंग मिलेगी, जिसमें रूप कहता दिखेगा कि हम पोद्दार को एलिमनी से लूट लेंगे और उसमें से 10 प्रतिशत मेरा होगा।
