Karan Veer Mehra ने कविता पर सवाल उठते ही ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, बोले- अगली छुट्टी कश्मीर में...

Karan Veer Mehra Epic Reply To Trolls As He Gets Slammed For Poem: टीवी के मशहूर एक्टर करण वीर मेहरा बीते कुछ दिनों से हिंदू-मुस्लिम एकता पर कही कविता के लिए काफी ट्रोल हो रहे हैं। लेकिन अब उन्होंने लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। उनकी पोस्ट खूब वायरल हो रही है।

Karan Veer Mehra Epic Reply To Trolls As He Gets Slammed For Poem: टीवी के मशहूर एक्टर करण वीर मेहरा ने अपने अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में रहते हुए करण वीर मेहरा ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। लेकिन हाल ही में करण वीर मेहरा अपने करियर से इतर अपनी एक कविता के लिए चर्चा में बने हुए हैं जो उन्होंने पहलगाम हमले के बाद कही थी। करण वीर मेहरा ने अपनी कविता में एक्टर आशुतोष राणा की पंक्तियां दोहराई थीं, लेकिन इस कविता के लिए करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) बुरी तरह ट्रोल हो गए। कुशाल टंडन और एल्विश यादव जैसे स्टार्स ने उनका नाता पाकिस्तान से जोड़ दिया। लेकिन अब करण वीर मेहरा ने मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी शेयर कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।

ट्रोलिंग पर करण वीर मेहरा ने तोड़ी चुप्पी

End of Feed