Aly Goni Shares Glimpse Of Kashmir Post 6 Days Of Pahalgam Attack: टीवी के चर्चित एक्टर अली गोनी इन दिनों लाफ्टर शेफ 2 में नजर आ रहे हैं, जहां रहते हुए वह अपनी कुकिंग स्किल से लोगों का खूब दिल जीतते हैं। लेकिन हाल ही में अली गोनी अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए चर्चा में आ गए हैं। अली गोनी (Aly Goni) ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कश्मीर से जुड़ी कुछ झलकियां साझा की हैं, जिसके साथ ही उन्होंने लोगों को फिर से एक-जुट होने की सलाह भी दी। अली गोनी की ये पोस्ट देखते ही देखते चर्चा में आ गई है।
'लाफ्टर शेफ 2' फेम अली गोनी (Aly Goni) की ये तस्वीरें उनके कश्मीर ट्रिप से जुड़ी हुई है, जिसमें वह वादियों का आनंद लेते नजर आए। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अली गोनी ने लिखा, "नफरत केवल इस स्वर्ग पर घाव छोड़ सकती है। लेकिन प्यार इसकी टूटी हुई आत्मा को ठीक कर सकता है। चलो इस घाव को साथ में भरते हैं। हम एक हैं।" अली गोनी की इस पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए एक्ट्रेस माही विज ने लिखा, "बहुत ही खूबसूरती से कैप्शन दिया है।" उनके अलावा अर्जित तनेजा और कीश्वर मर्चेंट ने हार्ट शेप वाले इमोजी को शेयर कर अपना रिएक्शन दिया।
अली गोनी (Aly Goni) की पोस्ट पर कमेंट करने से सोशल मीडिया यूजर भी पीछे नहीं हटे। एक यूजर ने लिखा, "अब तो कश्मीर के नाम से भी डर लग रहा है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "उन्होंने कश्मीर की खूबसूरती को बर्बाद कर दिया है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "भाई आप बिंदास घूम सकते हो वहां पर।" एक यूजर ने अली गोनी की पोस्ट पर चुटकी लेते हुए लिखा, "भाई ट्रिप स्पॉन्सर कर दो वहां का।"
