टीवी मसाला

Karan Singh Grover नए TV शो के साथ 5 साल बाद करेंगे धाकड़ वापसी, इस हसीना संग छोटे पर्दे पर फरमाएंगे रोमांस

Karan Singh Grover To Make Comeback After 5 Years: टीवी के चर्चित एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने अपनी एक्टिंग से हमेशा लोगों का दिल जीता है। खास बात तो यह है कि वह 5 साल बाद फिर से छोटे पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। एक्टर हेली शाह के साथ मुख्य भूमिका अदा कर सकते हैं।

Image

करण सिंह ग्रोवर टीवी पर 5 साल बाद वापसी के लिए हैं तैयार

Karan Singh Grover To Make Comeback After 5 Years: टीवी के चर्चित एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। करण सिंह ग्रोवर ने टीवी पर 'दिल मिल गए' से लेकर 'कुबूल है' जैसे कई हिट टीवी शो दिये हैं, जिन्हें लेकर लोग आज भी उन्हें खूब याद करते हैं। टीवी सीरियल्स के साथ-साथ करण सिंह ग्रोवर ने बॉलीवुड में भी हाथ आजमाया है। इन सबसे इतर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) एक बार फिर से छोटे पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। दरअसल, करण सिंह ग्रोवर ने जीटीवी के अपकमिंग शो के लिए मॉक शूट दिया है, जिसमें वह हेली शाह (Helly Shah) के साथ मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे।

करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने जीटीवी के अपकमिंग शो 'तुम से तुम तक' (Tum Se Tum Tak) के लिए मॉक शूट दिया है। उनके साथ-साथ हेली शाह ने भी मॉकशूट पूरा किया है। हालांकि वह शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं, इस बात पर अभी भी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है। बता दें कि करण सिंह ग्रोवर से पहले टीवी के मशहूर एक्टर आशीष चौधरी का नाम भी इस सीरियल के लिए सामने आया था। बताया गया था कि आशीष चौधरी ने भी 'तुम से तुम तक' के लिये मॉकशूट दिया था। उनके साथ निहारिका चौकसे का नाम भी सामने आया था।

कैसी हो सकती है 'तुम से तुम तक' की कहानी

'तुम से तुम तक' (Tum Se Tum Tak) की कहानी से अभी तक मेकर्स ने पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन कास्टिंग को लेकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस शो की प्रेम कहानी दो ऐसे लोगों की होगी, जिनमें उम्र का बहुत फासला होगा। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स आखिर में किसके नाम पर मुहर लगाते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article