टीवी मसाला

करण पटेल का फूटा बॉलीवुड इंडस्ट्री पर गुस्सा, बोले- ग्रुपिज्म ना हो तो आधे एक्टर्स की दुकान हो जाएगी बंद

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 8, 2023, 02:23 PM IST

करण पटेल का लेटेस्ट इंटरव्यू चर्चा में हैं। एक्टर का बॉलीवुड इंडस्ट्री पर गुस्सा फूटा है। एक्टर ने बताया कि कैसे आज भी फिल्म इंडस्ट्री के लोग टीवी स्टार्स को छोटा मानते हैं। टीवी के लोगों को मौका तक नहीं दिया जाता है। एक्टर ने कहा कि अगर इंडस्ट्री के लोग ईमानदारी से काम करें तो चीजें बेहतर हो सकती हैं।

Image

Karan Patel (credit pic: instagram)

एक्टर करण पटेल (Karan Patel) अपनी अपकमिंग फिल्म डरन छू को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। एक्टर इससे पहले कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। एक्टर अपनी नई जर्नी के लिए काफी एक्साइटेड है। करण टीवी इंडस्ट्री का जाना- माना नाम है। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक्टर ने कहा कि इंडस्ट्री में अगर ग्रुपिज्म ना हो तो आधे एक्टर्स की दुकान बंद हो जाएगी।

एक्टर ने आगे कहा कि अगर इंडस्ट्री के लोग इमानदारी के साथ काम करेंगे तो चीजें बेहतर हो सकती हैं। हालांकि अब चीजें पहले से काफी बदल गई है। ऑडियंस भी पहले से ज्यादा समझदार हो गई है। एक्टर से पूछा गया कि नए टैलेंट को मौका क्यूं नहीं मिलता है।

करण पटेल का फूटा बॉलीवुड इंडस्ट्री पर गुस्सा

उन्होंने आगे कहा, हमारी इंंडस्ट्री की एक ही प्रॉब्लम है जो मुझे लगती है कि नए लोगों को मौका नहीं मिलता है। लोग नए तरह का सिनेमा तो देखना चाहते हैं। लेकिन उन फिल्मों में भी वहीं पुराने चेहरे नजर आते हैं। आप कहीं तो नए लोगों को मौका दोगे।

आज भी लोग टीवी स्टार को छोटा मानते हैं। टीवी के लोगों को बड़े पर्दे पर मौका नहीं मिलता है। एक्टर ने आगे कहा, मुझे लगता है कि टीवी एक्टर बॉलीवुड स्टार से बड़ा होता है। करण ने कहा, अगर कोई टीवी एक्टर छह साल से किसी शो का पॉपुलर फेस है तो इसका मतलब है कि उसकी फैन फॉलोइंग ज्यादा है।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article