टीवी मसाला

Tejasswi Prakash संग 2025 में शादी की बात से करण कुंद्रा ने झाड़ा पल्ला, एक्ट्रेस की मां को बता दिया AI!

Karan Kundrra Not Ready To Marry With Tejasswi Prakash In 2025: टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में तेजस्वी प्रकाश की मम्मी ने हिंट दी थी कि एक्ट्रेस और करण कुंद्रा इसी साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस मामले पर अब खुद करण कुंद्रा ने भी चुप्पी तोड़ी है।

Image

करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश संग इस साल शादी करने से किया इंकार!

Karan Kundrra Not Ready To Marry With Tejasswi Prakash In 2025: टीवी के चर्चित कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद है। दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत 'बिग बॉस 15' से हुई थी और अब लोग उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले तेजस्वी प्रकाश की मम्मी ने एक्ट्रेस और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) की शादी का हिंट दिया था। साथ ही ये भी बताया था कि दोनों इसी साल शादी कर सकते हैं, हालांकि तेजस्वी प्रकाश जजेस के सामने मना करती दिखाई दी थीं। वहीं अब शादी की खबरों पर खुद करण कुंद्रा ने चुप्पी तोड़ी है।

करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने अपनी शादी की खबरों को लेकर इंडिया फोरम से बातचीत की। इस दौरान करण कुंद्रा शादी से जुड़ी चीजों से बचते दिखे, साथ ही उन्होंने बातें घुमाने की भी कोशिश की। करण कुंद्रा ने शादी की अफवाहों पर कहा, "नहीं नहीं नहीं, वो एआई था। एआई (आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस।)। आजकल एआई इतना खतरनाक हो गया है ना, मैं बता नहीं सकता आपको बाप रे।" एक्टर की बातों पर उन्हें याद दिलाया गया कि खुद तेजस्वी प्रकाश की मम्मी ने शादी पर मुहर लगाई है। इसपर करण कुंद्रा ने मजाक में जवाब दिया, "मैं बता रहा हूं आपको, वो एआई था।"

बता दें कि करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने एआई को खतरनाक बताया। करण कुंद्रा ने लिखा, "एआई खतरनाक है बाबा बहुत डेंजर।" वहीं करण के एक फैन ने ट्वीट के जवाब में लिखा, "अरे भाई अब तो कर लो, कब से इंतजार कर रहे हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "आई को एआई बना दिया करण पाजी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article