टीवी मसाला

Tejasswi Prakash और Karan Kundrra इसी साल लेंगे सात फेरे! एक्ट्रेस की मम्मी ने की बात पक्की

Tejasswi Prakash And Karan Kundrra To Tie Knot This Year: टीवी के चर्चित कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की शादी का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस की मम्मी ने उनकी शादी को लेकर बड़ा हिंट दिया है, जिससे फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है।

Image

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा इसी साल करेंगे शादी!

Tejasswi Prakash And Karan Kundrra To Tie Knot This Year: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और एक्टर करण कुंद्रा की जोड़ी छोटे पर्दे की चर्चित जोड़ियों में से एक है। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की प्रेम कहानी की शुरुआत 'बिग बॉस 15' से हुई थी। वहीं आज भी दोनों की केमिस्ट्री लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की शादी की अटकलें अक्सर लगती रहती हैं। उनकी शादी का फैंस भी बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं। खास बात तो यह है कि अब एक्ट्रेस की मम्मी ने तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा की शादी पर बड़ा हिंट दिया है। तेजस्वी प्रकाश की मम्मी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बताती दिखीं कि आखिर कब तेजा की शादी होने वाली है।

तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) की मम्मी का ये वीडियो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' से जुड़ा है, जिसे देख फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में तेजस्वी प्रकाश की डिश चखने के बाद फराह खान ने उनकी मम्मी से कहा, "इसपर कमेंट करने से पहले मुझे आपसे पूछना है कि शादी कब है।" इसपर तेजस्वी प्रकाश की मम्मी ने जवाब दिया, "इसी साल हो जाएगी।" उनके जवाब पर फराह खान ने हैरान होते हुए कहा कि इसी साल हो जाएगी, अरे मुबारक हो।

लेकिन फराह खान (Farah Khan) और अपनी मां की बातें सुनकर तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) हैरान रह गईं। दूसरी ओर गौरव खन्ना और बाकी कंटेस्टेंट्स ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दी। लेकिन तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि अरे ऐसी कोई भी बात नहीं हुई है हमारे बीच। इन सब में फराह खान ने चुटकी लेते हुए तेजस्वी प्रकाश की मम्मी से पूछा, "लड़के का नाम करण हो गया है ना।" वहीं जैसे ही तेजस्वी प्रकाश की मम्मी ने हामी भरी तो फराह खान ने 'नागिन 6' एक्ट्रेस को छेड़ना शुरू कर दिया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article