Kapil Sharma Weight Loss Shocked Fans: कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कपिल शर्मा को आखिरी बार 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में देखा गया था, जहां उन्होंने अपनी टीम के साथ लोगों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वहीं इन दिनों कपिल शर्मा 'किस किस को प्यार करूं 2' की तैयारी में लगे हुए हैं। लेकिन करियर से इतर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) हाल ही में अपने वजन के कारण काफी सुर्खियों में आ गए हैं। कपिल शर्मा को बीते दिन मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनका लुक देख फैंस के पैरों तले जमीन खिसक गई। कपिल शर्मा को देखते ही फैंस ने चिंता जाहिर करनी शुरू कर दी।
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एयरपोर्ट पर टील को-ऑर्ड सेट में नजर आए। उन्होंने एयरपोर्ट पर पैपराजियों को पोज देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन जैसे ही कपिल शर्मा के फोटोज और वीडियोज वायरल हुए, फैंस ने उन्हें देखते ही चिंता जाहिर करनी शुरू कर दी। कपिल शर्मा को देख कुछ लोगों ने ये तक कह दिया कि कहीं ये किसी बीमारी का शिकार तो नहीं हैं। एक यूजर ने कपिल शर्मा के वीडियो पर लिखा, "इसे कौन सी बीमारी हो गई है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इसको एचआईवी हो गया है क्या भाई इतना पतला कैसे हो गया है।" चौथे यूजर ने लिखा, "हे भगवान, इतना ज्यादा वजन कम हो गया है।"
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का लुक देख जहां एक पक्ष चिंता जता रहा था तो वहीं कुछ लोगों ने उनके ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ भी की। एक यूजर ने लिखा, "मेहनत का बेस्ट उदाहरण। कपिल पाजी आपको ढेर सारा प्यार।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये कितने ज्यादा फिट लग रहे हैं।"
