टीवी मसाला

The Kapil Sharma Promo: लौट रही हैं कपिल-कृष्णा की धमाकेदार जोड़ी, सुमोना चक्रवर्ती हुईं शो से बाहर!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 14, 2023, 02:52 PM IST

Kapil Sharma New Show Promo: कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने नए शो के साथ लौट रहे हैं। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर कर दिया है। प्रोमो में कपिल अपने पुराने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। शो में कृष्णा अभिषेक फिर से वापसी कर रहे हैं।

Image

the kapil sharma show (credit pic: instagram)

Kapil Sharma New Show Promo: कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपने नए शो के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए आ रहे हैं। कपिल का नया शो टीवी पर नहीं इस बार नेटफ्लिक्स पर ऑनएयर होगा। कपिल ने अपने शो द कपिल शर्मा से लंबे समय तक टीवी पर राज किया है। कपिल के शो पर सेलिब्रिटीज अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए पहुंचते थे। कपिल को एक बार फिर नए अंदाज में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। मेकर्स ने शो की छोटी सी झलक दिखाई है। वीडियो में कपिल अपने नए घर में पुरानी फैमिली के साथ दिखाई देंगे।

कपिल के नए शो में अर्चना पूरण सिंह, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर और किकू शारदा नजर आ रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर कपिल नए अंदाज में दिखाई देंगे। प्रोमो में कपिल कहते हैं कि मैंने कहा था ना नए घर में पुराना कुछ भी नहीं होना चाहिए। वो फ्रीज खोलते हैं और उसमें अर्चना पूरण सिंह मिठाई खाते हुए दिखाई देती हैं। इसके बाद राजीव, फिर कीकू और बाद में कृष्णा नजर आते हैं।

कपिल ने रिलीज किया शो का नया प्रोमो

कपिल की टीम ने शो का प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, सिर्फ घर बदला है... परिवार नहीं। कपिल ने टीवी से ब्रेक लिया हुआ था। कपिल पिछले दिनों अपनी टीम के साथ वर्ल्ड टूर पर गए हुए थे। कपिल के शो पर शाहरुख, सलमान से लेकर ऐश्वर्या राय तक नजर आ चुकी हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article