Kapil Sharma ने बॉलीवुड के चक्कर में गंवा दी थी सारी जमा-पूंजी, जीरो बैंक बैलेंस के साथ हो गए थे ठन-ठन गोपाल

Kapil Sharma Reveals About Bankcruptcy Says My Bank Balance Was Zero: टीवी के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने अंदाज से हमेशा दिल जीता है। लेकिन हाल ही में कपिल शर्मा ने बताया कि वह दो बॉलीवुड मूवीज प्रोड्यूस करने के चक्कर में कंगाल हो गए थे और उनका बैक बैलेंस जीरो हो गया था।

Kapil Sharma Reveals About Bankcruptcy Says My Bank Balance Was Zero: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने अपनी कॉमेडी से लोगों का खूब दिल जीता है। कपिल शर्मा का शो 'द कपिल शर्मा शो' इन दिनों 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' के नाम से नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रहा है। कपिल शर्मा ने इंडस्ट्री में पसीना बहाते हुए करोड़ों रुपये कमाए हैं। लेकिन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के करियर में कई बार उतार-चढ़ाव आए हैं, जिसने उन्हें हिलाकर रख दिया। हाल ही में दिये इंटरव्यू में कपिल शर्मा ने बताया कि उन्होंने दो बॉलीवुड मूवीज प्रोड्यूस की थीं, जिसकी वजह से उनका बैंक एकाउंट पूरी तरह खाली हो गया था। यहां तक कि उनका बैंक बैलेंस जीरो हो गया था।

कपिल शर्मा हो गए थे पाई-पाई के मोहताज

End of Feed