Bigg Boss 18 Bollywood actor Kamaal r khan warned Shilpa Shirodkar: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 दिन पर दिन रोमांचक होता जा रहा है। यह अपने दर्शकों के दिलों पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। मेकर्स भी शो को टीआरपी लिस्ट में ऊपर लाने के लिए पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं। इस बीच बीते एपिसोड में देखा गया है कि राशन के लिए घरवालों को अपना कीमती सामान कुर्बान करना था। वहीं राशन किसको कितना दिया जाएगा इसका फैसला अविनाश मिश्रा और अरफीन के हाथों में था। ऐसे में गेम खेलते हुए अविनाश (Avinash Mishra) घरवालों को दाने-दाने तक के लिए तरसाते दिखे। खैर इन सबके बीच बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) को एक बॉलीवुड कलाकार चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि बिग बॉस शिल्पा की छवि खराब करने में लगे हुए हैं। आइए एक नजर इस रिपोर्ट पर डालते हैं।
बिग बॉस 18 में हिस्सा ले रही शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) को एक बॉलीवुड अभिनेता ने सलाह और चेतावनी दोनों दी है। बता दें की देशद्रोही, एक विलन जैसी फिल्मों में काम कर चुके 'कमाल र खान' ने एक्स पर एक ट्वीट लिख कर शिल्पा को सलाह दी है।
'कमाल र खान' ने लिखा "मुझे उम्मीद है, शिल्पा शिरोडकर बिग बॉस के जाल में नहीं फंसेंगी। बिग बॉस उनकी छवि खराब करने के लिए उन्हें विलन बनाना चाहते हैं। उम्मीद है कि वह अपने दिमाग का इस्तेमाल करेंगी और शांत रहेंगी। मुझे विश्वास नहीं होता कि लोग अपनी छवि खराब करने के लिए बिग बॉस में जाते हैं। इस बीच बता दें कि कमाल र खान ने बिग बॉस 3 में हिस्सा लिया था।
