टीवी मसाला

Bigg Boss 18 में बनने से पहले ही बिखर गया Karan Veer Mehra का परिवार, खुद का राज खोल भावुक हुए एक्टर

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehar emotional breakdown: बिग बॉस 18 के घर में मौजूद सभों कन्टेस्टन्ट अपने फैंस का दिल जीतने में लगे हुए हैं। इस बीच आज मेकर्स ने नया प्रोमो साझा किया है जिसमें करण वीर मेहरा अपने परिवार के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो जाते हैं। आइए देखते हैं।

Image

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehar emotional breakdown

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehar emotional breakdown: कालर्स टीवी और सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 18 दिन पर दिन रोमांचक होता जा रहा है। मेकर्स दर्शकों को शो से बांधे रखने के लिए पूरी कोशिश में लगे हुए हैं। घर में कैद कन्टेस्टन्ट भी अपने गेम से फैंस को इंप्रेस करने में लगे हुए हैं। इस बीच अपने बीते एपिसोड में देखा था की राशन के चक्कर में अविनाश मिश्रा और करण वीर मेहरा का झगड़ा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि अब आज मेकर्स ने एक नया प्रोमो साझा किया है जिसमें करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra), श्रुतिका से बातचीत के दौरान इमोशनल हो जाते हैं। आइए एक नजर डालते हैं।

बिग बॉस 18 के मेकर्स ने आज एक नया प्रोमो साझा किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि श्रुतिका और करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) सोफ़े पर बैठ पर आपस में बातचीत कर रहे हैं। लेकिन तभी करण वीर कुछ बोलते हुए इमोशनल हो जाते हैं। प्रोमो में करण बोलते नजर आ रहे हैं कि "ममुझे ये एहसास हो रहा है कि मेरे अंडर काबिलियत नहीं है एक परिवार को जोड़ के रखने की।" मैं यहाँ आया तो मुझे लगा की मैंने यहाँ एक परिवार बना लिया है लेकिन ऐसा नहीं है। कुछ ऐसा ही मेरे साथ घर के बाहर भी हुआ था। मेरा परिवार था ऐसा ही लेकिन मैं उन्हें होल्ड नहीं कर पाया। ये बोलते-बोलते करण के आँखों में आँसू आ जाते हैं।

खैर बता दें की करण वीर मेहरा खतरों के खिलाड़ी 14 जीतने के बाद बिग बॉस 18 में आये हैं। घर में अविनाश मिश्रा के साथ उनका अक्सर झगड़ा देखने को मिलता रहता है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article