Anupama में लीप के बाद होगी इस खूबसूरत हसीना की एंट्री, कहानी में नए मोड़ के साथ आएगा नया भूचाल

Kanchi Singh to enter in Anupama: ​रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के शो अनुपमा (Anupama) को लेकर खबर आ रही है कि मेकर्स शो में नए किरदारों की एंट्री करवाने वाले हैं। जिसके बाद कहानी पूरे तरीके से बदल जाएगी। आइए एक नजर इस पूरी रिपोर्ट पर डालते हैं।

Kanchi Singh to enter in Anupama: राजन शाही का शो अनुपमा (Anupama) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बने रहने वाला है शो दर्शकों के पसंदीदा सीरियल में से एक है। अभी कुछ समय पहले खबर आई थी की अनुपमा में 15 साल का लीप आने वाला है और यह इसके बाद शो की कहानी से लेकर किरदार तक बदल जाएंगे। अब एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खबर आ रही है कि अनुपमा में जल्द ही एक नए किरदार की एंट्री होने वाली है। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आइए के नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।

Kanchi Singh to enter in Anupama

रिपोर्ट के मुताबिक खबर आ रही है की अनुपमा (Anupama) सीरियल में जल्द ही कांची सिंह (Kanchi Singh) की एंट्री होने वाली है। बता दें की कांची सिंह ने ये रिश्ता क्या कहलाता है से काफी नाम कमाया है। अब उनको लेकर खबर आ रही है कि वह जल्द ही अनुपमा में धमाकेदार एंट्री लेने वाली हैं। हालांकि इससे पहले भी कांची सिंह को शो के लिए अप्रोच किया जा चुका है लेकिन तब बात नहीं बन पाई थी। अब मेकर्स कहानी के नए मोड़ के साथ कांची सिंह को शो में लेकर आने वाले हैं।

End of Feed