बिग बॉस ओटीटी 3 स्टार अदनान शेख (Adnaan Shaikh) ने आयशा शेख (Ayesha Shaikh) संग निकाह पढ़ लिया है। इस खूबसूरत जोड़ी की शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आज अदनान ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी का सुंदर वीडियो शेयर किया। फैंस के साथ वीडियो को साझा करते हुए दूल्हे राजा ने लिखा "और हमने तुम्हें जोड़े में बनाया है।" क्लिप में अदनान ने सफेद शेरवानी पहनी हुई है, जबकि उनकी पत्नी ने लाल रंग का दुल्हन का जोड़ा पहना हुआ है। अदनान अपनी पत्नी का घूँघट उठाते हुए बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं। वह पूरे समय शरमाते हुए और मुसकुराते हुए नजर आ रहे हैं।
अदनान शेख की शादी में उनके बहुत से दोस्त नजर आए। जिसमें उनके करीबी मित्र फैसल शेख, जिन्हें मिस्टर फैसु के नाम से भी जाना जाता है भी शामिल हुए। शादी में बिग बॉस ओटीटी 3 की विजेता सना मकबूल भी नजर आईं। साथ ही शिवानी कुमारी को भी शादी में पर्पल सूट में देखा गया था।
