टीवी मसाला

Bigg Boss 18 से इस बॉलीवुड हसीना ने भी पीछे खींचे कदम, सलमान खान के शो को दिखाया ठेंगा

Shanthi Priya Reveals She Is Not Going To Be Part Of Bigg Boss 18: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो से कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस शांति प्रिया का नाम जुड़ा था। लेकिन अब उन्होंने खुद ही इस शो से कदम पीछे खींच लिये हैं।

Image

'बिग बॉस 18' को शांति प्रिया ने दिखाया ठेंगा

Shanthi Priya Reveals She Is Not Going To Be Part Of Bigg Boss 18: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' के लिए लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। 'बिग बॉस 18' की शुरुआत 6 अक्टूबर से होने वाली है और इसके लिए मेकर्स भी जोरों-शोरों से तैयारियां कर रहे हैं। 'बिग बॉस 18' से अभी तक कई सितारों के नाम भी जुड़ चुके हैं। लेकिन कुछ स्टार्स ने वक्त रहते ही अपने पांव शो से पीछे खींच लिए हैं। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के लिए एक्ट्रेस शांति प्रिया का नाम भी सामने आया था। उन्हें लेकर कहा जा रहा था कि वह शो का हिस्सा बनेंगी। लेकिन अब शांति प्रिया (Shanthi Priya) ने भी 'बिग बॉस 18' का हिस्सा बनने की बात पर चुप्पी तोड़ी है।

शांति प्रिया (Shanthi Priya) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) को लेकर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने शो में कदम रखने की बात का सच जाहिर किया। शांति प्रिया ने इस सिलसिले में कहा, "हेलो दोस्तों। उम्मीद करती हूं कि आप लोगों को ये मैसेज मिले। मैं एक पल आप लोगों का चाहती हूं 'बिग बॉस 18' में कदम रखने की अटकलों को साफ करने के लिए। मैं साफ करना चाहती हूं कि मैं 'बिग बॉस 18' का हिस्सा नहीं बनूंगी। मैं अपने फैंस से मिले प्यार और समर्थन का आभार जताती हूं लेकिन इस साल मेरे पास और भी बहुत सारी चीजे हैं। भरोसा करो, मैं आप लोगों को निराश बिल्कुल भी नहीं करूंगी।"

शांति प्रिया ने बिग बॉस 18 पर तोड़ी चुप्पी

शांति प्रिया ने बिग बॉस 18 पर तोड़ी चुप्पी

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) को लेकर ऋत्विक धनजानी ने भी बताया था कि वह शो का हिस्सा नहीं बन रहे हैं। दरअसल, सलमान खान के शो से लगातार ऋत्विक धनजानी का नाम भी जुड़ रहा था। लेकिन एक्टर ने बताया कि ये सारी खबरें गलत हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article