टीवी मसाला

Kaise Mujhe Tum Mil Gaye: अर्जित तनेजा ने अचानक कहा शो को अलविदा, TRP गिरते ही किया किनारा

Kaise Mujhe Tum Mil Gaye Arjit Taneja Exits From Show: टीवी के चर्चित एक्टर अर्जित तनेजा को लेकर हाल ही में चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, उन्होंने 'कैसे मुझे तुम मिल गए' से अचानक किनारा कर लिया है। इस बात की पुष्टि खुद अर्जित तनेजा ने सोशल मीडिया पर की है।

Image

अर्जित तनेजा ने 'कैसे मुझे तुम मिल गए' को कहा अलविदा

Kaise Mujhe Tum Mil Gaye Arjit Taneja Exits From Show: टीवी के चर्चित एक्टर अर्जित तनेजा ने अपने अंदाज से दर्शकों का खूब दिल जीता है। अर्जित तनेजा ने साल 2023 में विराट सिंह आहूजा बनकर 'कैसे मुझे तुम मिल गए' में एंट्री की थी। इस शो ने टीवी पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। "कैसे मुझे तुम मिल गए' में अर्जित तनेजा और सृति झा की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया था। लेकिन हाल ही में शो को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, अर्जित तनेजा ने अचानक ही 'कैसे मुझे तुम मिल गए' को अलविदा कह दिया है। अर्जित तनेजा (Arjit Taneja) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टि की है। अर्जित तनेजा की अचानक हुई एग्जिट से लोग भी हैरान हैं।

अर्जित तनेजा (Arjit Taneja) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह विराट सिंह आहूजा के तौर पर इस्तीफा दे रहे हैं। अर्जित तनेजा ने अपनी पोस्ट में लिखा, "और मैं विराट सिंह आहूजा के तौर पर शो से किनारे हो रहा हूं। आप लोगों के अनंत प्यार के लिए शुक्रिया और कुछ वक्त पर कुछ नफरत के लिए भी। विराट सिंह आहूजा हमेशा मेरे लिए खास रहेगा।" अर्जित तनेजा के ट्वीट से फैंस हैरान नजर आए। उन्होंने एक्टर के फैसले पर तुरंत सवाल उठाना शुरू कर दिया।

अर्जित तनेजा (Arjit Taneja) के ट्वीट पर जवाब देते हुए एक यूजर ने लिखा, "ये नहीं हो सकता है। केवल आपकी वजह से ही ये शो देखा था और अब ये सब? आप विराट सिंह आहूजा के तौर पर सबसे बेस्ट रहे हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अभी न जाओ छोड़कर, ये दिल अभी भरा नहीं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "आपका किरदार कभी खत्म नहीं हो सकता है। आप विराट सिंह आहूजा बनकर हमारे दिल में रहते हैं। ये केवल एहसास नहीं बल्कि भाव है, जो कभी भी खत्म नहीं होगा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article