टीवी मसाला

Suhagan Chudail पर अब चैनल लगाएगा जल्द ताला, 2 महीने को अंदर बंद हुआ Nia Sharma का शो!

Suhagan Chudail Off Air: कलर्स टीवी के सीरियल सुहागन चुड़ैल को लेकर एक बड़ी खबर सामने या रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो सीरियल पर अब चैनल जल्द ही ताला लगाने वाले हैं आखिर ऐसा क्यूँ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Nia Sharma Show Suhagan Chudail Off Air

Suhagan Chudail Off Air: निया शर्मा (Nia Sharma) स्टारर सीरियल सुहागन चुड़ैल टीवी के सुपरनैचुरल शो में से एक हैं। सीरियल में एक चुड़ैल औरतों का सुहाग छीनने के लिए हद गुजरती है। यह शो इसी साल शुरू हुआ लेकिन छोटे परदे पर कुछ कमाल नहीं कर पाया जिसके चलट अब शो के मेकर्स के लिए बुरी खबर सामने आई है। सुहागन चुड़ैल पर जल्द ही ताला लगने वाला है इसे सुन फैंस को एक बड़ा झटका लगा है। आखिर यह शो क्यूँ और कब बंद होने वाला है जानिए टाइम्स नाउ इस खास रिपोर्ट में।

कलर्स टीवी के शो सुहागन चुड़ैल (Suhagan Chudail) को लेकर एक बड़ी खबर सामने या रही है की जल्द ही शो छोटे परदे को अलविदा कहने वाला है। यह फैसला खुद कलर्स टीवी ने लाइट है टीआरपी के चलते। शो रिलीज होने के बाद भी मेकर्स और चैनल को कोई टीआरपी नहीं दे पा रहा था और दर्शकों को अपनी और आकर्षित भी नहीं कर पाया। यह सब देखते हुए शो को बंद किया जा रहा है ऐसे में चैनल के ओर नहीं आए इसकी जगह ले सकते हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह शो मई 2024 को रिलीज हुआ था अब 2 महीने बाद यह बंद होने जा रहा है। इस सीरियल को दुर्गा, पब्लिक पुलिस, सुमन चली ससुराल और अन्य नए टीवी शो रिपलेस करने को तैयार हैं। यह किसी सीरियल के साथ पहली बार नहीं हुआ की टीआरपी के कारण मेकर्स को हाथ में नोटिस पीरियड थमा दिया हो।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article