टीवी मसाला

Jhanak को ठुकराकर TV के इस हैंडसम हंक ने Suhaagan Chudail में की एंट्री, विलेन बन निया के शो में मचाएगा तबाही

Jhanak Fame Salman Shaikh Bags Nia Sharma Suhaagan Chudail: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा का 'सुहागन चुडै़ल' 27 मई को टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस शो में अब 'झनक' फेम सलमान शेख की भी एंट्री हुई है, जो शो में विलेन बनकर तूफान मचाते दिखाई देंगे।

Image

'झनक' से निकलते ही इस एक्टर के हाथ लगा 'सुहागन चुड़ैल'

Jhanak Fame Salman Shaikh Bags Nia Sharma Suhaagan Chudail: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा अपने शो 'सुहागन चुड़ैल' के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। निया शर्मा लंबे वक्त बाद किसी शो में दिखाई देंगी, जिसे लेकर उनके फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं। 'सुहागन चुड़ैल' में निया शर्मा के साथ एक्ट्रेस देबचंद्रिमा और एक्टर जैन इबाद खान भी मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगे। इस शो का प्रोमो भी रिलीज हो चुका है, जिसने फैंस को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं अब निया शर्मा के 'सुहागन चुड़ैल' (Suhaagan Chudail) में 'झनक' (Jhanak) एक्टर की एंट्री हुई है, जो सीरियल में विलेन के तौर पर नजर आ सकते हैं।

'झनक' को छोड़कर 'सुहागन चुड़ैल' (Suhaagan Chudail) में एंट्री करने वाले ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि सलमान शेख (Salman Shaikh) हैं, जिन्होंने हिबा नवाब के शो में आदित्य कपूर की भूमिका अदा की थी। गॉसिप टीवी के मुताबिक, 'झनक' एक्टर सलमान शेख का रोल शो में खत्म हो चुका है और अब वह निया शर्मा के 'सुहागन चुड़ैल' में एंट्री करने के लिए तैयार हैं। निया शर्मा के शो में सलमान शेख विरोधी या साधारण भाषा में कहें तो विलेन के रोल में नजर आ सकते हैं। हालांकि इस मामले पर अभी तक सलमान शेख की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

कब रिलीज होगा निया शर्मा का 'सुहागन चुड़ैल?'

बता दें कि निया शर्मा (Nia Sharma), जैन इबाद खान और देबचंद्रिमा स्टारर 'सुहागन चुड़ैल' (Suhaagan Chudail) 27 मई को टीवी पर दस्तक दे सकता है। इस शो में जहां जैन इबाद खान और देबचंद्रिका पति-पत्नी के रोल में दिखेंगे तो वहीं निया शर्मा सुहागन चुड़ैल के रूप में नजर आएंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article