टीवी मसाला

गिरती TRP के कारण 'झनक' पर जल्द लगेगा ताला! अर्जित तनेजा और ट्विंकल अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी

Arjit Taneja And Twinkle Arora On Jhanak Going Off Air Or Not: टीवी के चर्चित सीरियल 'झनक' को लेकर बीते दिन खबर आई थी कि जल्द ही इसपर ताला लगने वाला है। 'झनक' की टीआरपी को देखते हुए चैनल ने ये फैसला लिया है। अब इस मामले पर अर्जित तनेजा ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- thetwinklearora / जियो हॉटस्टार

Arjit Taneja And Twinkle Arora On Jhanak Going Off Air Or Not: टीवी के चर्चित सीरियल 'झनक' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'झनक' ने साल 2023 में टीवी पर दस्तक दी थी। शुरुआत में तो शो को काफी अच्छी टीआरपी हासिल हुई, लेकिन अब 'झनक' की टीआरपी इस कदर गिर गई है कि बीते दिन शो पर ताला लगने की खबर तक आई थी। बताया जा रहा है कि जनरेशन लीप और स्टार कास्ट में बदलाव के बाद भी 'झनक' (Jhanak) की स्थिति बदलने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में चैनल ने 'झनक' का पत्ता काटकर दूसरे अपकमिंग शोज के लिए रास्ता बनाने का फैसला किया है। लेकिन अब इन अफवाहों पर इसके लीड कलाकार अर्जित तनेजा और ट्विंकल अरोड़ा ने चुप्पी तोड़ी है।

'झनक' (Jhanak) के ऑफ एयर होने की खबर वायरल होते ही मीडिया ने लीड एक्टर अर्जित तनेजा और एक्ट्रेस ट्विंकल अरोड़ा से जुड़ने की कोशिश की। अर्जित तनेजा ने 'झनक' के ऑफ एयर होने की खबर को पूरी तरह के खारिज किया। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "शो बिल्कुल भी बंद नहीं हो रहा है। लेकिन इसके नए टाइम स्लॉट के बारे में हमें नहीं मालूम।" वहीं दूसरी ओर ट्विंकल अरोड़ा ने शो के ऑफ एयर होने की खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, "हमें अभी तक मेकर्स की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।"

खबरों की मानें तो कलर्स पर आने वाले सीरियल 'ईशानी' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' को जगह देने के लिए चैनल 'झनक' (Jhanak) पर ताला लगा सकता है। साथ ही इसे एक महीने में ही बंद कर सकता है। हालांकि मेकर्स की ओर से मामले पर कोई भी आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। ऐसे में शो बंद होगा या नहीं, इसपर भी कुछ कहना मुश्किल है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article